फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: सिंगरौली से संत रविदास यात्रा का शुभारंभ, आज से लाडली बहना योजना के रजिस्ट्रेशन फिर शुरू

Tue, 25 Jul 2023 02:08 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि पांच यात्राएं प्रदेश के पांच कोनो से प्रारंभ हो रही है। गांव की मिट्टी और हर ब्लॉक से नदियों का जल एकत्रित करते हुए और सामाजिक समरसता संदेश देते हुए सभी यात्राएं सागर में समाप्त होगी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मंगलवार को सिंगरौली में संत रविदास की पांच में से एक यात्रा का शुभारंभ करेंगे। मुख्यमंत्री ने बताया कि मंगलवार से ही लाड़ली बहना योजना के रजिस्ट्रेशन दोबारा शुरू हो गए हैं। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को स्मार्ट सिटी पार्क में पौधरोपण के बाद बताया कि संत रविदास जी अद्भुत संत थे। उन्होंने समरसता का संदेश दिया। उन्होंने अपनी भक्ति से और सेवा भाव से एक ऐसा इतिहास रचा कि कई राजा और रानी उनके शिष्य थे। भाजपा की सरकार सागर में संत रविदास जी का भव्य मंदिर बनाने जा रही है। संत रविदास जयंती पर मैंने इसकी घोषणा की थी। अब वह घोषणा साकार हो रही है। पांच यात्राएं प्रदेश के पांच कोनों से प्रारंभ हो रही है। गांव की मिट्टी और हर ब्लॉक से नदियों का जल एकत्रित करते हुए और सामाजिक समरसता संदेश देते हुए सभी यात्राएं सागर में समाप्त होंगी। 12 अगस्त को संत रविदास जी महाराज के मंदिर का भूमिपूजन होगा। स्मारक बनेगा। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी स्वयं आ रहे हैं। सिंगरौली से एक यात्रा मैं भी प्रारंभ करूंगा। 

आज से लाड़ली बहना योजना के रजिस्ट्रेशन 
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि लाडली बहना योजना के दो क्राइटेरिया में परिवर्तन किया गया है। पहला, 21 से 23 साल की विवाहित बेटियां भी योजना में शामिल हो गई हैं। साथ ही चार पहिया वाहन का नियम था, इसमें ट्रैक्टर भी आ गया था। कई छोटे किसानों के पास ट्रैक्टर हैं, जो अपने खेत के साथ किराए पर ट्रैक्टर चलाकर आजीविका चलाते हैं। पांच एकड़ तक खेत वाले किसान, जिनके पास ट्रैक्टर हो, उसकी बहनें भी आज से लाड़ली बहना योजना में सम्मलित होंगी। आज से फिर लाड़ली बहना योजना का काम प्रारंभ किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें