फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: BJP प्रदेश अध्यक्ष बोले- प्रदेश में प्रो इनकंबेंसी, संगठन और योजनाओं के दम पर चलेगी गुजरात जैसी आंधी

Thu, 19 Jan 2023 08:52 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

प्रदेश अध्यक्ष ने पठान फिल्म देखने जाने के सवाल पर कहा कि मैं ऐसा मानता हूं कि हम सकारात्मक राजनीति करें। सकारात्मक राजनीतिक करने के साथ हम अपना काम करें। सेंसर बोर्ड से लेकर के समाज और सरकारों में सिस्टम बनें हुए हैं। जिनके पास जो काम है वो अपना काम करेंगे।
विज्ञापन
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक दिल्ली में संपन्न हुई। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने गुरुवार को बैठक की जानकारी मीडिया के साथ साझा की। शर्मा ने कहा कि प्रदेश में एंटी इंनकंबेंसी नहीं प्रो इनकंबेंसी है। उन्होंने कहा कि हमारा नेतृत्व, हमारी केंद्र और राज्य सरकारों की गरीब कल्याण की योजनाएं और हमारा संगठन तंत्र हमारी ताकत है। इन्हीं के बल पर मध्यप्रदेश में भी भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में गुजरात जैसी आंधी चलेगी। 2023 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश में जीत का इतिहास बनेगा और हम 200 से अधिक सीटों पर जीत हासिल करेंगे।  
विज्ञापन

 
उनके लिए सेंसर बोर्ड बनें हैं
प्रदेश अध्यक्ष ने पठान फिल्म देखने जाने के सवाल पर कहा कि मैं ऐसा मानता हूं कि हम सकारात्मक राजनीति करें। सकारात्मक राजनीतिक करने के साथ हम अपना काम करें। सेंसर बोर्ड से लेकर के समाज और सरकारों में सिस्टम बनें हुए हैं। जिनके पास जो काम है वो अपना काम करेंगे।  मैं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश का अध्यक्ष हूं तो मेरी जिम्मेदारी है कि मैं प्रदेश के बीजेपी के संगठन के काम के बारे में बात करू। कैसे बूथों को मजबूत बनाना है।   
 
गुजरात के चुनाव परिणामों ने दी नई दिशा
शर्मा ने कहा कि कार्यसमिति की बैठक में गुजरात में मिली सफलता के लिए प्रधानमंत्री का अभिनंदन किया गया। इन चुनावों ने देश में राजनीति को एक नई दिशा दी है। चुनाव परिणामों ने बता दिया कि 27 साल की सत्ता में भी प्रो इन्कमबेंसी किस तरह बरकरार रहती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जब गुजरात के मुख्यमंत्री थे, तब उन्होंने वहां सुशासन के जिस अभियान का सूत्रपात किया था, उसी का परिणाम है कि वहां भाजपा को 53 प्रतिशत वोट मिले और पार्टी ने 182 में से 156 सीटों पर जीत हासिल की। उन्होंने बताया कि गुजरात की यह सफलता एक मॉडल बन गई है, जिसे अन्य राज्यों में भी लागू किया जाएगा।
विज्ञापन

 
प्रदेश कार्यसमिति बैठक 24 को 
राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में पार्टी के आगामी कार्यक्रमों पर विचार विमर्श किया गया। इसके अनुसार 24 जनवरी को प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आयोजित की जाएगी। 26 जनवरी को सभी जिलों में तथा 27 जनवरी को सभी मंडलों में कार्यसमिति की बैठकें आयोजित की जाएंगी। 28 जनवरी को शक्ति केंद्र स्तर पर बैठकें आयोजित होंगी और 29 जनवरी को सभी 64100 बूथों पर प्रधानमंत्री जी का मन की बात कार्यक्रम सुना जाएगा तथा बैठकें होंगी।
 
5 फरवरी से विकास यात्राएं निकाली जाएगी
पांच फरवरी को संत रविदास जयंती है। इस दिन से 25 फरवरी तक मध्यप्रदेश सरकार पूरे प्रदेश में विकास यात्राएं निकालेगी। विधानसभा स्तर पर आयोजित होने वाली इन यात्राओं में प्रदेश सरकार के मंत्री, विधायक और पार्टी के जनप्रतिनिधि शामिल होंगे। 11 फरवरी को पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि समर्पण दिवस के रूप में मनाई जाएगी एवं 14 अप्रैल को डॉ. अंबेडकर जयंती पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें