लोकायुक्त पुलिस ने रिश्वत लेते ग्राम सहायक को दबोचा
- फोटो : अमर उजाला
भोपाल लोकायुक्त पुलिस ने बैरसिया की रतुआ रतनपुर ग्राम पंचायत के सहायक सचिव को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया है। सहायक सचिव विनोद सेन किसान ने किसान से बलराम योजना के तहत खेत में पोखर बनाने की स्वीकृति देने के लिए रिश्वत मांग रहा था।
जानकारी के अनुसार रतुआ रतनपुर निवासी किसान रंजीत सिंह ने एसपी लोकायुक्त भोपाल मनु व्यास को शिकायती आवेदन दिया था। इसमें किसान ने बताया कि आरोपी ग्राम पंचायत रतुआ रतनपुर का सहायक सचिव विनोद सेन बलराम योजना में पोखर बनाने की स्वीकृति देने सात हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा है।
शिकायत की पुष्टि के बाद ट्रेप की कार्रवाई की गई। लोकायुक्त ने किसान रंजीत सिंह से विनोद सेन को रिश्वत के सात हजार रुपये लेते हुए जनपद पंचायत कार्यालय बैरसिया के पास दिलखुश पान भंडार के सामने रंगे हाथों पकड़ा। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा-7 के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की गई। विनोद सेन वर्ष विनोद सेन वर्ष 2013 से सहायक सचिव/ग्राम रोजगार सहायक के पद पर ग्राम पंचायत रतुआ रतनपुर में कार्यरत है। इस कार्रवाई टीम में डीएसपी वीरेंद्र सिंह, निरीक्षक रजनी तिवारी, निरीक्षक नीलम पटवा, प्रधान आरक्षक रामदास कुर्मी, प्रधान आरक्षक राजेंद्र पवन आरक्षक मनमोहन साहू, हेमेंद्र पाल, मनोज मांझी शामिल थे।