फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP LS Election: पूर्व मंत्री कमल पटेल और कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद की बढ़ी मुसीबत, चुनाव आयोग करेगा कार्रवाई

Sun, 12 May 2024 02:50 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव में पोते और बेटे के साथ मतदान केंद्र पर वोट डलवाने के मामले में पूर्व मंत्री कमल पटेल और कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद की मुसीबत बड़ गई है। मुख्य निवार्चन पदाधिकारी ने कहा कि दोनों मामले में कार्रवाई की जा रही है। 
विज्ञापन
निर्वाचन अधिकारी अनुपम राजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी में भोपाल जिला पंचायत सदस्य विनय मेहर पर नाबालिग बेटे को वोट डलवाने और उसका वीडियो बना सोशल मीडिया पर डालने के मामले में एफआईआर हो चुकी है। अब इस मामले में पूर्व मंत्री कमल पटेल और कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद पर भी कार्रवाई हो सकती है। इस मामले में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने दोनों ही मामले की जिला निर्वाचन पदाधिकारी को कार्रवाई कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए है। अनुपम राजन ने बताया ने कहा कि विनय मैहर ने बेटे से वोट डलवाया था, जिसका वीडियो सामने आने के बाद एफआईआर करवाई गई थी। अब कमल पटेल और आरिफ मसूद के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है। 
विज्ञापन


बता दें पूर्व मंत्री कमल पटेल ने अपने पोते के साथ मतदान किया था। वहीं, कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद अपने बेटे को ईवीएम तक ले गए थे। दोनों के ही फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। अब चुनाव आयोग मामले में कार्रवाई करेगा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें