फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: शिवराज बोले- केजरीवाल जेल में पहुंचने के बाद अपना मानसिक संतुलन खो चुके हैं, अभी चुनाव तक बेल पर हैं

Sun, 12 May 2024 01:53 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार


पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने केजरीवाल जी जो भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई करने की बात करके राजनीति में आए थे, वो खुद भ्रष्टाचार में घिर गए अब वो अपने दिमाग को संतुलित रखें।
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के अमित शाह को प्रधानमंत्री बनाने वाले बयान से सियासत गरमा दी है। इस पर अब भाजपा नेता भी केजरीवाल पर हमलावर है। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने केजरीवाल के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल जी जेल में पहुंचने के बाद अपना मानसिक संतुलन खो चुके हैं। अभी बेल पर हैं और केवल चुनाव तक के लिए हैं। भारतीय जनता पार्टी के हम कार्यकर्ताओं के लिए राजनीति पद प्राप्ति या स्वार्थों की सिद्धि का माध्यम नहीं है।
विज्ञापन


देश की सेवा के लिए हम राजनीति करते हैं और जनता की भलाई और विकास के लिए हम राजनीति करते हैं। राष्ट्रीय पुनर्निर्माण का महाआंदोलन अभियान है, भारतीय जनता पार्टी; जिसके हम सब कार्यकर्ता हैं और पार्टी हमें जो काम देती है उसे पूरी प्रामाणिकता, मेहनत और ईमानदारी से हम करते हैं। अपना चुनाव लड़ने के अलावा लगभग सभी लोकसभा की सीटों पर मैं गया हूं, हमने दिन-रात परिश्रम किया है क्योंकि पूरा देश आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को श्रद्धा और भक्ति के भाव से देखता है। देश का अटल और अखंड विश्वास है कि मोदी जी के नेतृत्व में ही भारत विश्व गुरु बनेगा और भौतिकता की अग्नि में दग्ध विश्व मानवता को शाश्वत शांति के पथ का दिग्दर्शन कराएगा और हम सब इसी के लिए काम कर रहे हैं। पूर्व सीएम ने कहा कि तो केजरीवाल जी जो भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई करने की बात करके राजनीति में आए थे, वो खुद भ्रष्टाचार में घिर गए अब वो अपने दिमाग को संतुलित रखें।

बता दें अरविंद केजरीवाल ने बयान दिया था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमित शाह को पीएम बनाने के लिए रास्ता बना रहे है। केजरीवाल ने कहा कि फिर से भाजपा की सरकार बनी तो वो उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को निपटाएंगे और फिर अमित शाह को प्रधानमंत्री बनाएंगे। केजरीवाल ने कहा था कि उन्होंने लाल कृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, सुमित्रा महाजन और शिवराज सिंह चौहान की राजनीति को खत्म कर दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें