फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Election 2023: पुलिस का महाफ्लैग मार्च, CAPF की 17 कंपनी, तीन हजार पुलिसकर्मी, 100 वाहन शामिल

Sat, 11 Nov 2023 05:10 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

MP Election 2023: प्रदेश में हर स्थान पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए केंद्रीय पुलिस बल और एमपी पुलिस बल का संयुक्त अभियान जारी है। सीएपीएफ (Central Armed Police Forces) कंपनियां और पुलिस लगातार फ्लैग मार्च निकाल रही है। खासतौर पर संवेदनशील इलाकों पर विशेष नजर है।
विज्ञापन
एमपी पुलिस फ्लैग मार्च - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव और फेस्टिवल सीजन के चलते पुलिस ने शनिवार को भोपाल में महाफ्लैग मार्च निकाला। पैदल और वाहन फ्लैग मार्च अलग-अलग निकाला गया। इसमें केंद्रीय पुलिस बल की 17 कंपनियों के साथ ही तीन हजार से अधिक पुलिस कर्मी और 100 से अधिक वाहन शामिल हुए।

विज्ञापन


फ्लैग मार्च में जवान कतार में कदम ताल करते हुए शहर के मुख्य और व्यस्तम सड़कों से गुजरे। पैदल फ्लैग मार्च पुराने भोपाल के सेंट्रल लाइब्रेरी से 11:30 बजे प्रारम्भ हुआ जो इतवारा, बुधवारा, तलैया, लिली टॉकीज, जिंसी चौराहा होते हुए जहांगीराबाद पहुंचा।

यहां निकला वाहन मार्च
वाहन फ्लैग मार्च दोपहर 12:30 बजे लाल परेड मैदान से प्रारम्भ हुआ, जो नए भोपाल के रोशनपुरा, 1250 अस्पताल, चेतक ब्रिज, गौतम नगर, प्रभात चौराहा होते हुए डीबी माल से वापस कंट्रोल रूम पहुंचा। इसमें पुलिस अधिकारी भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
विज्ञापन


गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए अन्य राज्यों से कई कंपनियां भोपाल सहित प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर पहुंचीं हैं। यह यहां पर लगातार फ्लैग मार्च कर रही हैं। इसके पहले भी केंद्रीय पुलिस बल की कंपनियां और मध्यप्रदेश पुलिस मिलकर मार्च निकाल चुकी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें