फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Election 2023: एमपी चुनाव में हनुमान के बाद अब रामचरित मानस की एंट्री, कमल नाथ को याद आई चौपाई

Mon, 23 Oct 2023 01:37 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

MP Election 2023: मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव का महासंग्राम जारी है। बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों के नेता एक दूसरे के ऊपर चुनावी तीर छोड़ रहे हैं कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने सोमवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर शिवराज सरकार पर हमला बोला।
विज्ञापन
कमलनाथ-शिवराज सिंह चौहान (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के चुनाव में हनुमान के बाद रामचरित मानस की एंट्री हो गई है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने रामचरितमानस की चौपाई के माध्यम से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर निशाना साधा है। पीसीसी चीफ ने चौपाई ट्वीट करते हुए लिखा कि श्रीरामचरित मानस में लक्ष्मण जी को समझाते हुए मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम ने कहा- जासु राज प्रिय प्रजा दुखारी। सो नृपु अवसि नरक अधिकारी।।
विज्ञापन

शिवराज जी, समझदार को इशारा काफी होता है। मध्यप्रदेश में किसान दुखी हैं, मध्यप्रदेश में जवान दुखी हैं, मध्यप्रदेश में बुजुर्ग दुखी हैं, मध्यप्रदेश में माताएं-बहनें दुखी हैं, मध्यप्रदेश में दलित और आदिवासी दुखी हैं। उनके दुख का कारण डबल स्पीड पर चलने वाली आपकी झूठ मशीन है। आपकी दिखावटी, बनावटी, सजावटी और मिलावटी सरकार ने भारत के हृदय प्रदेश को विदीर्ण कर दिया है। जनता त्राहि त्राहि कर रही है। अब बदलाव होगा और जनकल्याण करने वाली सरकार मध्यप्रदेश में बनेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


कमलनाथ का मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को लेकर सोशल मीडिया वॉर जारी है। वह रोज सोशल नेटवर्किंग साइट एक्स के माध्यम से पोस्ट कर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान व उनकी सरकार को घेर रहे हैं। इसके पहले भी कमलनाथ पोस्ट कर भाजपा सरकार पर कई सवाल उठा चुके हैं। जवाब में सीएम शिवराज भी नाथ पर पलटवार कर रहे हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें