फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Election 2023: आप ने सिंगरौली सीट पर महापौर रानी अग्रवाल को प्रत्याशी बनाया, अब तक 70 उम्मीदवार उतारे

Mon, 23 Oct 2023 12:32 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

आम आदमी पार्टी (आप) ने सिंगरौली सीट पर महापौर और प्रदेश अध्यक्ष रानी अग्रवाल को प्रत्याशी बनाया है। पार्टी ने प्रदेश की 230 सीटों में से अब तक 70 पर अपने प्रत्याशी उतार दिए हैं। 
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी प्रदेश अध्यक्ष रानी अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने प्रदेश अध्यक्ष रानी अग्रवाल को सिंगरौली से अपना प्रत्याशी बनाया है। रानी अग्रवाल सिंगरौली से महापौर का चुनाव जीती थी। इसके साथ ही आप का प्रदेश में पहला महापौर बन गया। आप की रानी अग्रवाल ने भाजपा के चंद्र प्रताप विश्वकर्मा को करीब 9 हजार वोट से हराया था। पहले यह सीट भाजपा के कब्जे में थी। रानी  अग्रवाल ने पहला चुनाव 2014 में जिला पंचायत सदस्य के रूप में लड़ा और जीत हासिल की थी।  रानी अग्रवाल 2018 में भी आम आदमी पार्टी की सीट पर विधानसभा का चुनाव लड़ी थी, लेकिन उनको हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद  से ही क्षेत्र में लगातार सक्रिय थी। जानकारों का कहना है कि महापौर चुनाव में समान्य सीट पर अन्य पिछड़ा वर्ग के प्रत्याशी को भाजपा ने उतारा था। इससे ब्राह्मण और वैश्य मतदाता नाराज हो गए थे। जिसका फायदा आम आदमी पार्टी को मिला था। 
विज्ञापन


विंध्य में आप का फोकस 
आम आदमी पार्टी ने विंध्य में महापौर का चुनाव जीतने के बाद अपना फोकस बड़ा दिया है। यहां पर पार्टी ज्यादा सक्रिय हो गई है। आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की दो से तीन जनसभाएं क्षेत्र में हो चुकी है। इस क्षेत्र में आम आदमी पार्टी ज्यादा सक्रिय दिखाई दे रही हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें