फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Weather Today: मध्य प्रदेश के कई जिलों में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने भी दिया अलर्ट

Wed, 07 Sep 2022 03:42 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

शहडोल, जबलपुर, सागर, भोपाल  व नर्मदापुरम संभागों के जिलों में तथा बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन जिलों में कहीं-कहीं बिजली गिरने की आशंका बनी हुई है। 
विज्ञापन
एमपी मौसम आज: एक बार फिर तेज बारिश के दौर की संभावना बन रही है। - फोटो : self
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में एक बार फिर तेज बारिश के दौर की संभावना बन रही है। बंगाल की खाड़ी में चक्रवात बनने से बारिश हो सकती है। उधर प्रदेश का तापमान एक बार फिर बढ़ने लगा है। मौसम विभाग ने पांच संभागों के साथ ही तीन जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी दी है। 
विज्ञापन


मौसम केंद्र की रिपोर्ट कह रही है कि बीते 24 घंटों में प्रदेश के भोपाल, नर्मदापुरम, जबलपुर व शहडोल संभागों के जिलों में कुछ स्थानों पर तथा रीवा, सागर, ग्वालियर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा दर्ज की गई। चांद में 6, मेहगांव, उमरेठ, बजाग में 5, पन्ना, सुलतानपुर, बैतूल में 4, भीमपुर, बिछिया में 3 सेमी तक बारिश हुई है। 

अगल 24 घंटों के लिए मौसम विभाग का पूर्वानुमान कहता है कि रीवा, शहडोल, जबलपुर, सागर, भोपाल, नर्मदापुरम संभागों के जिलों में तथा बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन जिलों में कुछ स्थानों पर तथा ग्वालियर, चंबल एवं उज्जैन संभागों के जिलों में तथा बड़वानी, आलीराजपुर, झाबुआ, धार व इंदौर जिलों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बौछार पड़ सकती हैं। 
विज्ञापन


मौसम विभाग ने यलो अलर्ट भी जारी किया है। इसके मुताबिक शहडोल, जबलपुर, सागर, भोपाल  व नर्मदापुरम संभागों के जिलों में तथा बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन जिलों में कहीं-कहीं बिजली गिरने की आशंका बनी हुई है। 

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार तापमान में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई। प्रदेश में सबसे गर्म ग्वालियर रहा, यहां 36.3 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। वहीं रात का पारा एक बार फिर 20 डिग्री के अंदर दर्ज किया गया है। पचमढ़ में 19.8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। 

मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो बंगाल की खाड़ी के ऊपर चक्रवात बना हुआ है, इसके प्रभाव  से प्रदेश के कई इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। इस सिस्टम के असर से नमी आने लगी है। एक-दो दिन में बारिश की संभावना बन रही है। शुक्रवार तक इसके कम दबाव में बदलने और आगे बढ़ने की संभावना भी है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें