फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश : 60 प्रतिशत लोगों को अब तक लगा कोरोना का टीका, उप्र व महाराष्ट्र से बस एक कदम पीछे राज्य

Sun, 22 Aug 2021 03:14 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार


मध्य प्रदेश में 25 व 26 अगस्त को टीकाकरण को लेकर बड़ा अभियान चलाया जाएगा। इसमें पहले दिन वैक्सीन के दोनों डोज लगाए जाएंगे। वहीं दूसरा दिन सिर्फ उन लोगों के लिए होगा, जो पहली डोज ले चुके हैं और दूसरे के इंतजार में हैं। 
 
विज्ञापन
शिवराज सिंह चौहान, मुख्यमंत्री, मध्यप्रदेश - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को बताया कि प्रदेश में अब तक 60 प्रतिशत लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। वहीं 12 प्रतिशत लोग ऐसे हैं, जिन्हें वैक्सीन की दोनों डोज दी जा चुकी हैं। उन्होंने आगे कहा कि 25 व 26 अगस्त को बड़ा अभियान चलाया जाएगा। पहले दिन लोगों को दोनों डोज लगाई जाएंगी। वहीं 26 अगस्त को केवल उन लोगों को वैक्सीन लगेगी, जो दूसरी डोज के लिए बचे होंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वैक्सीन की दोनों डोज लगवाना बहुत जरूरी है। पहली डोज लगने के बाद अगर तय समय पर आप दूसरी डोज लगवाएंगे तभी वैक्सीन अपना असर दिखा पाएगी। अपील की कि वैक्सीन के दोनों डोज जरूर लगवाएं। क्योंकि, वैक्सीन का पूरा कोर्स 93 प्रतिशत तक कोरोना से सुरक्षा देता है। उन्होंने कहा कि जिन्होंने अभी तक वैक्सीन का पहला डोज भी नहीं लगवाया है, वे आगे आएं और वैक्सीन लगवाएं। 

ताजे आंकड़ों के अनुसार अब तक मध्य प्रदेश में कोविड-19 वैक्सीन की 4,01,36,448 डोज लगाई जा चुकी हैं। इसमें 3,35,53,099 लोगों ने पहली डोज तो 65,83,349 लोग दोनों डोज लगवा चुके हैं। अगर, पूरे देश में देखें तो टीकाकरण के मामले में मध्यप्रदेश अब सिर्फ उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र से पीछे है। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में कोरोना की स्थिति नियंत्रण में है। हालांकि, उन्होंने लोगों से अपील की कि कोविड-19 के तहत बनाए गए नियमों का पालन करें और सरकार का सहयोग करें। 
राज्य में शनिवार को कोरोना के सात नए मामले दर्ज किए गए, जिसके बाद यहां कोरोना संक्रमितों की संख्या 7,92,096 पहुंच गई। वहीं अब तक राज्य में 10,515 मौते हो चुकी हैं। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें