फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal News: बिजली बिल वसूली का विभाग ने अपनाया अनोखा तरीका, डिफाल्टर उपभोक्ताओं का चौराहे पर चस्पा होगा नाम

Fri, 12 Jul 2024 03:08 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

बिजली कंपनी अपने डिफाल्टर उपभोक्ताओं से परेशान है। बार-बार तगादा करने और कनेक्शन विच्छेद जैसी कार्रवाई के बाद भी यह उपभोक्ता बकाया राशि का भुगतान नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
बिल वसूली के लिए बिजली विभाग का अनोखा तरीका। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बकायादारों से वसूली का नायाब तरीका बिजली विभाग ने इजाद किया है। लंबे समय से बिल अदा नहीं कर रहे उपभोक्ताओं के नाम अब चौराहों पर चस्पा किए जाएंगे। इस क्रिया का मकसद बकायेदारों को सामाजिक तिरस्कार के दबाव के साथ बिल अदा करने के लिए प्रेरित करना बताया जा रहा है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक मप्र विद्युत वितरण कंपनी ने प्रदेशभर में इस तरह के प्रयोग करने का निर्णय लिया है। इसकी शुरुआत बैतूल जिले से कर दी गई है। बताया जा रहा है कि लगातार घाटा झेल रही बिजली कंपनी अपने डिफाल्टर उपभोक्ताओं से परेशान है। इसके चलते यह नया प्रयोग किया गया है। इसके तहत बकायादार उपभोक्ता के संबंधित मुहल्ले या शहर अथवा गांव के बड़े चौराहे पर लिस्ट चस्पा की जाएगी। 

विभागीय अधिकारियों का कहना है कि बकायादारों की वजह से उन उपभोक्ताओं को भी मुश्किलें उठाना पड़ रही हैं, जो समय पर बिल अदा कर रहे हैं। बार-बार तगादा करने और कनेक्शन विच्छेद जैसी कार्रवाई के बाद भी यह उपभोक्ता बकाया राशि का भुगतान नहीं कर रहे हैं। कंपनी अधिकारियों का मानना है कि हर व्यक्ति की एक सामाजिक प्रतिष्ठा होती है। चौराहों पर नाम चस्पा होने के डर से डिफाल्टर उपभोक्ता बिल जमा करने की दिशा में सकारात्मक कदम बढ़ाएंगे।
विज्ञापन


नगर निगम भी कर चुका प्रयोग
इससे पहले नगर निगम द्वारा भी इस तरह के प्रयोग कर चुका है। जल, संपत्ति और अन्य करों के बकायादारों से वसूली के लिए उसने चौराहों पर बकायादारों की लिस्ट चस्पा करना शुरू किया था।

लोगों में नाराजगी
मप्र विद्युत वितरण कंपनी के उठाए इस कदम से उपभोक्ताओं में नाराजगी दिखने लगी है। सामाजिक कार्यकर्ता पंकज शर्मा का कहना है कि कंपनी और उपभोक्ता का रिश्ता सेवा आदान प्रदान का है। बकायादारों से वसूली उसका निजी काम है। सामाजिक तिरस्कार के हालात बनाए जाना मानवीय अधिकारों का हनन है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें