फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sehore News: सीहोर और भोपाल में शुरू पायलट प्रोजेक्ट की विशेष सुविधा, सेवा के लाभ लेने के लिए करें ये काम

Fri, 12 Jul 2024 12:52 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिहोर

सार

पायलट परियोजना की इस विशेष सुविधा के अंतर्गत लोग सभी बीमारियों के लिए सरकारी अस्पतालों में उचित डॉक्टरों से अप्वाइंटमेंट की सुविधा प्राप्त कर सकते हैं। 
विज्ञापन
जिला अस्पताल सीहोर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश राज्य स्वास्थ्य एजेंसी आयुष्मान भारत निरामयम् हेल्पलाइन नंबर 1800-233-2085 का संचालन कर रही है। इस योजना के अंतर्गत आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के विभिन्न घटकों को मजबूत करने और आयुष्मान भारत निरामयम् के अंतर्गत सेवाओं को बढ़ावा देने के लिए काम किया जा रहा है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग विलियम जे क्लिंटन फाउंडेशन के सहयोग से पायलट परियोजना प्रदेश के दो जिलों भोपाल और सीहोर में सेवा प्रारंभ की गई है। इसके लिए टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर पर फोन करते समय नागरिकों को अपना आधार कॉर्ड और आधार कॉर्ड से जुड़ा हुआ मोबाइल नंबर साथ रखना आवश्यक है।

विज्ञापन


सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों से अपॉइंटमेंट की सुविधा
इस पायलट परियोजना के बारे में सीएमएचओ डॉ. सुधीर कुमार डेहरिया ने बताया कि इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता को बढ़ावा देने और नागरिकों को समय पर उच्च गुणवत्ता वाली चिकित्सा सेवाएं प्रदान करना है। नागरिक हेल्पलाइन नंबर पर चार प्रकार की सेवाओं का लाभ ले सकते हैं। इनमें हेल्पलाइन पर फोन कर स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। विभिन्न अस्पतालों और स्वास्थ्य केन्द्रों में उपलब्ध सेवाओं के बारे में मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते हैं। सभी बीमारियों के लिए सरकारी अस्पतालों में उचित डॉक्टरों से अप्वाइंटमेंट की सुविधा प्राप्त कर सकते हैं।   
विभिन्न स्वास्थ्य सेवाएं रहेंगी उपलब्ध
इस परियोजना के तहत आयुष्मान भारत स्वास्थ्य खाता (आभा आईडी) बनवाने की सुविधा ले सकते हैं। आभा आईडी के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाना और सरकारी योजनाओं के तहत मिलने वाली सेवाओं का आसानी से लाभ प्राप्त कर सकते हैं। डिजिटल स्वास्थ्य कार्ड बनवा सकते हैं, जिससे स्वास्थ्य रिकार्ड से डॉक्टरों को मरीजों की पूरी मेडिकल हिस्ट्री उपलब्ध होगी और इलाज में आसानी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें