फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal: कांग्रेस के पूर्व MLA शुक्ला समेत सैकड़ों पूर्व पदाधिकारी-कार्यकर्ता BJP में शामिल, CM ने किया स्वागत

Sat, 20 Apr 2024 11:09 AM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

लोकसभा चुनाव के बीच मध्य प्रदेश में कांग्रेस को एक और झटका लगा है। शिवपुरी के पूर्व विधायक हरिवल्लभ शुक्ला समेत सैकड़ों पदाधिकारी और कार्यकर्ता शनिवार को भाजपा में शामिल हो गए।
विज्ञापन
कांग्रेस के पूर्व विधायक और पदाधिकारी भाजपा में शामिल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव के बीच मध्य प्रदेश में कांग्रेस को झटके पर झटके लग रहे हैं। एक के बाद एक कांग्रेस नेता भाजपा में शामिल हो रहे हैं। अब 19 अप्रैल को मतदान के बाद शनिवार को एक बार फिर पूर्व विधायक समेत कई कांग्रेस नेताओं ने भाजपा का दामन थाम लिया।  

विज्ञापन


विज्ञापन


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद , न्यू ज्वॉइनिंग टोली के प्रदेश संयोजक डॉ. नरोत्तम मिश्रा, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, मंत्री  गोविंद सिंह राजपूत और प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी के समक्ष भाजपा कार्यालय में कांग्रेस के शिवपुरी के पूर्व विधायक हरिवल्लभ शुक्ला, मध्य प्रदेश कांग्रेस सिंधी कल्याण समिति के पूर्व प्रदेश महामंत्री  महेश गुरबाणी, प्रदेश कांग्रेस पूर्व महासचिव कमल सिंह रघुवंशी, जिला महामंत्री कांग्रेस शिवपुरी  आलोक शुक्ला, प्रदेश अध्यक्ष सोशल मीडिया संगठन (टीम कमलनाथ)  गौरव शर्मा, पूर्व महासचिव प्रदेश कांग्रेस अमित दांतरे, पूर्व सोसायटी अध्यक्ष जुझारपुर अमर सिंह यादव, सेवादल कांग्रेस उपाध्यक्ष होशंगाबाद राहुल सिंह समेत कांग्रेस पार्षद, सरपंच-उपसरपंच और 100 से अधिक पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सभी को पार्टी का अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें