फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: भिंड के रावतपुरा धाम में मुख्यमंत्री शिवराज ने सपत्नीक किया अनुष्ठान, एक साल में तीसरी बार पहुंचे CM

Mon, 15 May 2023 04:14 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड

सार

प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान बीते एक साल में तीसरी बार भिंड के रावतपुरा धाम में पत्नी साधना सिंह के साथ विशेष अनुष्ठान करने आ चुके हैं। सीएम रविवार शाम भी रावतपुरा धाम पर पहुंचे। वे सागर में सभा करने के बाद हेलीकॉप्टर से यहां पहुंचे। 
विज्ञापन
सीएम शिवराज और साधना सिंह ने रावतपुरा धाम में अनुष्ठान किया। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एक बार फिर भिंड के रावतपुरा धाम में पहुंचे और पत्नी साधना सिंह के साथ अनुष्ठान किया। विशेष पूजा अर्चना के बाद सीएम ने रावतपुरा धाम के दिर परिसर में पौधारोपण भी किया। करीब 11 बजे सीएम हेलीकॉप्टर द्वारा ग्वालियर के लिए रवाना हो गए। वे पहले भी दो बार यहां अनुष्ठान कर चुके हैं। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि चुनाव नज़दीक आते ही धार्मिक स्थलों पर राजनेताओं का जमावड़ा देखने को मिल रहा है। खास कर प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान बीते एक साल में तीसरी बार भिंड के रावतपुरा धाम में पत्नी साधना सिंह के साथ विशेष अनुष्ठान करने आ चुके हैं। सीएम रविवार शाम भी रावतपुरा धाम पर पहुंचे। वे सागर में सभा करने के बाद हेलीकॉप्टर से यहां पहुंचे। इस दौरान उनका स्वागत करने के लिए बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और नेता मौजूद रहे। 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपने दो दिवसीय दौरे के बाद भिंड से ग्वालियर के लिए रवाना हो चुके हैं। भिंड जिले में विधानसभा चुनाव से पहले चुनावी और पार्टी की स्थिति को लेकर सभी से सीएम ने चर्चा की। इसके बाद सीएम ने रात्रि विश्राम भी परिवार के साथ रावतपुरा धाम में ही किया। इसके बाद सीएम ने सोमवार सुबह यहां कई पंडितों के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मुख्यमंत्री शिवराज और उनकी पत्नी साधना सिंह ने अभिषेक कर विशेष धार्मिक अनुष्ठान संपन्न किया। इस दौरान रावतपुरा धाम महंत रविशंकर महाराज समेत कई भाजपा नेता मौजूद रहे है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

सीएम शिवराज और साधना सिंह ने रावतपुरा धाम में अनुष्ठान किया। - फोटो : सोशल मीडिया
मंदिर परिसर में किया पौधारोपण
विशेष पूजा-अर्चना के बाद सीएम ने रावतपुरा धाम में मंदिर परिसर में पत्नी साधना सिंह के साथ पौधारोपण भी किया। पार्टी नेताओं के साथ कर कुछ देर चर्चा की। इसके बाद करीब 11 बजे सीएम हेलीकॉप्टर द्वारा ग्वालियर के लिए रवाना हो गए। इस दौरान मौके पर राज्यमंत्री ओपीएस भदौरिया, भाजपा जिला अध्यक्ष समेत कई नेता मौजूद थे।

पूजा-पाठ से जीत सुनिश्चित करने के कयास
बता दें कि इससे पहले भी पिछले साल हनुमान जयंती के दिन भी विशेष पूजा करने रावतपुरा धाम में राम लला के दर्शन को पहुंचे थे। इससे पहले रावतपुरा धाम पहुंचकर आदिदेव शिवजी की 85 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया था। लगातार उनके दौरों को देखते हुए कयास लगाए जा रहे हैं कि कर्नाटक चुनाव के नतीजों के बाद भाजपा को मिली हार के मद्देनजर मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने सीएम रावतपुरा धाम में विशेष अनुष्ठान के जरिए अपनी अर्जी लगा रहे हैं।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें