फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bandhavgarh Tiger Reserve: भीषण गर्मी से राहत पाने नदी में उतरा बाघ, जलक्रीड़ा देख आनंदित हुए सैलानी

Fri, 21 Apr 2023 02:07 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया

सार

भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए जहां लोग पंखे, कूलर और एसी का सहारा ले रहे हैं तो वहीं जंगल के राजा वनराज गर्मी मिटाने के लिए नदी में शाही स्नान कर रहे हैं।
विज्ञापन
नदी में नहाता बाघ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश के साथ ही मध्यप्रदेश में भी इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। लोग गर्मी से राहत पाने के लिए तरह-तरह के जतन कर रहे हैं। आम लोगों को पंखा-कूलर और एसी से गर्मी से कुछ राहत मिल जाती है, लेकिन जंगल में रह रहे वन्यजीवों को इन दिनों भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। हाल ही में बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में एक बाघ को जब गर्मी लगी तो वह राहत पाने के लिए नदी में उतर गया। पहले तो बाघ ने नदी में खूब नहाया और फिर एक किनारे पर जाकर आधा पानी के अंदर और आधा शरीर पानी के बाहर कर बैठ गया।
विज्ञापन




इस दौरान ये रोमांचक नजारा काजरी क्षेत्र में सफारी पर गए कुछ सैलानियों ने देखा और वह बाघ का अनोखा अंदाज देख रोमांचित हो उठे। पर्यटकों ने बाघ के नदी में नहाने का वीडियो बनाया और तस्वीरें भी ली जो कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। जंगल में इस तरह के नजारे काफी कम ही देखने को मिलते हैं। वनराज के शाही अंदाज ने पर्यटकों का मन मोह लिया है। पर्यटकों ने जी भर कर बाघ का दीदार किया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें