कूनो नेशनल पार्क के चीतों को मिले नए नाम

अमर उजाला

Fri, 21 April 2023

Image Credit : सोशल मीडिया

कूनो नेशनल पार्क में नामीबिया और दक्षिण अफ्रीका से लाए गए चीतों का नामकरण किया गया है.

Image Credit : सोशल मीडिया

हाल ही में केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव ने चीतों के नए नामों का खुलासा किया.
Image Credit : सोशल मीडिया

आइए आपको बताते हैं नामकरण के बाद अब चीते किन नामों से पहचाने जाएंगे.

Image Credit : सोशल मीडिया

नामीबिया से आई मादा चीता अशा को आशा, सवाना को नाभा, ओबान को पवन नाम मिला है.

Image Credit : सोशल मीडिया

शावकों को जन्म देने वाली मादा सियाया को ज्वाला, तिब्लिस को धात्री नाम मिला है.नर एल्टन को गौरव, फ्रेडी को शौर्य  नाम दिया गया है.
Image Credit : सोशल मीडिया
अफ्रीका के फिंडा गेम रिजर्व से लाई गई वयस्क मादा का नाम दक्षा, वयस्क नर में से एक का वायु व दूसरे का अग्नि नाम रखा है.
Image Credit : सोशल मीडिया

मापे रिजर्व से लाई गई मादा को नीर्वा, कालाहारी के स्वालू रिजर्व से लाई गई वयस्क मादा को गामिनी नाम दिया गया है.
Image Credit : सोशल मीडिया

अल्प वयस्क को वीरा, वयस्क नर को तेजस, अल्प वयस्क नर को सूरज, वाटरबर्ग रिजर्व से लाई गई वयस्क मादा का नाम धीरा रखा गया है.

Image Credit : सोशल मीडिया

वयस्क नरों में एक का उदय दूसरे का प्रभास व तीसरे का पावक नाम रखा गया है.
Image Credit : सोशल मीडिया

अशरफ के साले सद्दाम की तलाश तेज, UP STF को इस शहर में मिली लोकेशन

अमर उजाला
Read Now