फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhirendra Shastri: बागेश्वर बाबा बोले- नेताओं का काम है फूट डालो राजनीति करो, अंग्रेज चले गए उनका बीज छोड़ गए

Thu, 29 Jun 2023 01:22 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़

राजगढ़ जिले के खिलचीपुर में इन दिनों बागेश्वर धाम के कथावाचक पंडित धीरेंद्र शास्त्री हनुमंत कथा सुना रहे हैं। बुधवार को हनुमंत कथा के समापन पर सर्व समाज के प्रतिनिधियों को मंच से संबोधित करते हुए धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि सरकार का फायदा कैसे होगा, नेताओं का काम है फूट डालो और राजनीति करो, अंग्रेज चले गए उनका बीज बचा हुआ है, यह बात कोई इसलिए नहीं बोल रहा है क्योंकि सब को डर है और हम इसलिए बोल रहे हैं। ये हम जानते है कि हमारे पीछे विरोधी लगे हुए हैं और हमें यह भी पता है कि बोल्ड आउट होना है, लेकिन एक धीरेंद्र कृष्ण को कोई मिटाएगा, तब तक हम घर-घर धीरेंद्र कृष्ण की यात्रा प्रारंभ कर देंगे।

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री अपने बयानों के चलते अक्सर सुर्खियां बटोरते हैं। उनकी कथा में हजारों की संख्या में  लोग उन्हें सुनने के लिए पहुंचते हैं। कुछ वक्त पहले उनका एक बयान वायरल हुआ था, जिसमें उन्होंने धर्मांतरण करने वालों की ठठरी और गठरी बंधने की बात कही थी। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री अपनी कथा के माध्यम से सनातनी राष्ट्र बनाने की बात भी अक्सर कहते नजर आते हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें