फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: पत्नी ने की पति की हत्या, शराब पीने के लिए रुपये नहीं दिए तो की थी मारपीट, गुस्से में मारा सिलबट्टा

Fri, 09 Feb 2024 02:50 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

शहडोल में मारपीट से नाराज पत्नी ने पास में रखे सिलबट्टे को पति के सिर में मार दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहडोल में एक पत्नी ने अपने शराबी पति की हत्या कर दी। पति ने शराब  के नशे में पत्नी से और शराब पीने के लिए रुपये मांगे थे। नहीं देने पर उसने पत्नी से कारण मारपीट की। इससे गुस्साई पत्नी ने पास में रखा सिलबट्टे उठाकर पति के सिर में मार दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना जिले के गोहपारु थाना क्षेत्र के बरेली गांव की है। पुलिस ने महिला के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन


थाना प्रभारी समीर खान ने बताया कि बरेली गांव का रहने वाला प्रेमलाल कोल (34) शराब पीकर आए दिन अपनी पत्नी से विवाद करता था। घटना के दिन प्रेमलाल काफी शराब पिए हुए था, वह पत्नी शांति कोल से और शराब पीने के लिए पैसे की मांग कर रहा था। पत्नी ने शराब पीने के पैसे नहीं दिए तो उसने नशे की हालत में पत्नी के साथ मारपीट शुरू कर दी। इससे नाराज पत्नी ने पास में रखे सिलबट्टे को पति के सिर में मार दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी पत्नी शांति कोल को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें