फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: भाजपा महिला मोर्चा ने फूंका कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का पुतला, इमरती देवी पर दिए बयान का किया विरोध

Sun, 05 May 2024 02:02 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, आगर मालवा

सार

इमरती देवी को लेकर दिए गए बयान के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का पुतला फूंककर प्रदर्शन किया। मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने पटवारी के विरोध में जमकर नारेबाजी की। 
विज्ञापन
जीतू पटवारी का फूंका पुतला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा नेत्री और पूर्व विधायक इमरती देवी पर की गई टिप्पणी के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा ने आगर पुरानी तहसील चौराहे पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी पुतला फूंककर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान पटवारी के विरोध में जमकर नारेबाजी की गई। 

विज्ञापन


बता दें कि बीते दिनों ग्वालियर में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मीडिया से बात करते हुए इमरती देवी को लेकर आपत्तिजनक बयान दिया था। उनके बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ। भाजपा ने पटवारी के बयान को महिला विरोधी और उनका अपमान बताया। विवाद बढ़ने पर पटवारी ने बयान पर सफाई दी और माफी भी मांगी। हालांकि, इसके बाद भी मामला शांत नहीं हुआ। 

इमरती देवी की शिकायत पर पटवारी के खिलाफ डबरा शहर में केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जाचं कर रही है। विरोध प्रदर्शन में आभा चोपड़ा भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष, मीणा स्वर्णकार भाजपा पिछड़ा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष, पवन माली नगर मंडल अध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा, राकेश कसेरा, हरीश गवली, रवि फरंट, विजय रैकवार सुनील जैन, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष मनीष सोलंकी, भाजपा युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष विवेक अजमेरा आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें