फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ में अंबेडकर की मूर्ति तोड़े पर सीएम योगी आदित्यनाथ सख्त, कार्रवाई के निर्देश

Thu, 08 Mar 2018 07:59 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

मेरठ में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा तोड़े जाने की घटना को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बेहद गंभीरता से लिया है। उन्होंने इस घटना के दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में अमन-चैन का माहौल कायम रखना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। शांति व्यवस्था भंग करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ सरकार सख्त कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों तथा पुलिस कप्तानों को निर्देश दिए हैं कि जिलों में स्थापित महापुरुषों की प्रतिमाओं की सुरक्षा के संबंध में पूरी सतर्कता बरतें। मेरठ की घटना में शामिल लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई का आदेश देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे तत्वों को चिह्नित कर सुनिश्चित किया जाए कि इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद गृह विभाग की ओर से भी सभी जिलाधिकारियों व पुलिस कप्तानों को निर्देश भेजकर महापुरुषों की मूर्तियों की सुरक्षा के संबंध में एहतियात बरतने को कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें