फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: दौड़ते-दौड़ते जनरथ एसी बस के पिछले दोनों पहिए निकले, बड़ा हादसा टला

Wed, 11 Aug 2021 04:14 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

बस में सवारी कम होने के कारण चालक ने अर्जुनगंज शहीद पथ ओवर ब्रिज पार करने के बाद स्पीड कम कर ली। इससे जिन सवारियों को सुल्तानपुर, जौनपुर व वाराणसी को जाना होता वह संकेत देती तो चालक बस को रोक देता है। सुबह 10:30 बजे अहिमामऊ में बस की स्पीड 10 से 15 किमी थी कि वह लड़खनाने लगी, जिससे सवारियों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ से महज 12 किमी दूर बुधवार को उस वक्त बड़ा हादसा होने से टल गया, जब  परिवहन निगम की जनता एसी बस जनरथ के पिछले दोनों पहिए दौड़ते-दौड़ते निकल गए। गनीमत ये कि बस की स्पीड 10 से 15 किमी ही थी जिसके कारण बस पलटने से बच गई। यदि हाईवे पर ये पहिए निकलते तो बड़ी दुर्घटना साबित हो सकती थी।

विज्ञापन

आलमबाग टर्मिनल से चारबाग डिपो की जनरथ बस (यूपी 32 एमएन 9346) सुबह 10:00 बजे वाराणसी के लिए आठ सवारी लेकर रवाना हुई थी। वर्कशाप में जनरथ बस के पूरी तरह फिट होने का प्रमाण पत्र चालक आलोक मिश्रा एवं परिचालक सुरेश द्वितीय को दिया गया था।

बस में सवारी कम होने के कारण चालक ने अर्जुनगंज शहीद पथ ओवर ब्रिज पार करने के बाद स्पीड कम कर ली। इससे जिन सवारियों को सुल्तानपुर, जौनपुर व वाराणसी को जाना होता वह संकेत देती तो चालक बस को रोक देता है। सुबह 10:30 बजे अहिमामऊ में बस की स्पीड 10 से 15 किमी थी कि वह लड़खनाने लगी, जिससे सवारियों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

चालक कुछ समझ पाता उससे पहले बस के पिछले दोनो पहिए निकल गये और पिछला हिस्सा नीचे बैठ गया। इस घटना को देख करके दोपहिया एवं चौपहिया सवार भी सहम गये। चालक ने अधिकारियों को सूचना दी तो वर्कशाप से दूसरी जनरथ बस को मौके पर भेजा गया जिससे यात्री गंतव्य को रवाना हुए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें