फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी का मौसम: 28 अगस्त तक पूरे प्रदेश में अच्छी बारिश की भविष्यवाणी, उत्तरी बांग्लादेश से आया मानसून

Fri, 23 Aug 2024 12:16 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

Weather of UP: यूपी में लगातार बारिश का दौर जारी है। इस पूरे सप्ताह में अच्छी बारिश की उम्मीद की जा रही है। मौसम विभाग ने इसको लेकर पूर्वानुमान जारी किए हैं। 
विज्ञापन
यूपी में बारिश। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी में बारिश का दौर जारी है। उत्तरी बांग्लादेश और उसके आसपास के इलाकों में बना कम दबाव का क्षेत्र धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है। इसका प्रभाव लखनऊ समेत पूरे उत्तर प्रदेश पर दिखेगा। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिन तक अच्छी बारिश के आसार हैं। 28 अगस्त तक कहीं कम तो कहीं ज्यादा बारिश के आसार हैं। 

विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, बृहस्पतिवार को भी सुबह से शाम तक में प्रदेश के कई इलाकों में बरसात हुई। वाराणसी में 46.2 मिमी तक पानी बरस गया। चुर्क में 18.6 मिमी पानी बरसा,कई अन्य इलाकों में भी बरसात हुई। बीते कुछ दिनों से जारी बारिश का असर तापमान पर भी नजर आ रहा है। ज्यादातर हिस्सों में दिन का पारा गिरा है और कई इलाकों में तो सामान्य से नीचे पहुंच गया है।इस वक्त प्रदेश में दिन का औसत तापमान पारा 30.5 डिग्री सेल्सियस से 36.1 डिग्री के बीच रहा। इटावा, फतेहपुर, मेरठ, आगरा में ही पारा 35 से 36 के बीच रहा, शेष में इससे कम ही दर्ज किया गया अधिकतम तापमान।

इन क्षेत्रों में भारी बरसात का अलर्ट
बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदासनगर, गाजीपुर, मऊ, बलिया, देवरिया, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, महोबा, झांसी, ललितपुर और आसपास के इलाके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें