फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी चुनाव 2022: मायावती ने दी सफाई- अकेले लड़ेंगे चुनाव, ओवैसी के साथ मिलकर चुनाव लड़ने की चर्चा मनगढ़त

Sun, 27 Jun 2021 10:08 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

बसपा सुप्रीमो मायावती ने यूपी विधानसभा चुनाव के लिए ओवैसी की पार्टी से गठबंधन करने पर अपनी स्थिति स्पष्ट कर दी है।
विज्ञापन
बसपा प्रमुख मायावती - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एआईएमआईएम प्रमुख और सांसद असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी के साथ चुनाव लड़ने की चर्चाओं के बीच बसपा सुप्रीमो मायावती ने फिर से साफ कर दिया है कि यूपी में किसी भी पार्टी से गठबंधन नहीं होगा। रविवार को उन्होंने कहा कि बसपा यूपी में अकेले चुनाव लड़ेगी। इसके साथ ही मायावती ने महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा को मीडिया सेल का राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर बनाया है ताकि चुनावी अफवाहों को रोका जा सके।

विज्ञापन


दरअसल, मायावती बार-बार कहती रहीं हैं कि देश में किसी के साथ कोई गठबंधन नहीं किया जाएगा। लेकिन, पंजाब में 25 साल बाद शिरोमणि अकाली के साथ गठबंधन कर लिया तो चर्चा शुरू हो गई कि यूपी में भी बसपा गठबंधन के साथ चुनावी मैदान में उतरेगी। बिहार विधानसभा चुनाव में बसपा व ओवैसी की पार्टी साथ मिलकर लड़ी थीं, इसलिए यूपी में यही चर्चा शुरू हो गई। मायावती ने ट्वीट कर कहा कि ओवैसी की पार्टी के साथ चुनाव लड़ने की बात पूरी तरह से मनगढ़ंत है। इसमें बिल्कुल सच्चाई नहीं है। पंजाब को छोड़कर उत्तराखंड या यूपी के विधानसभा चुनाव या आम चुनाव में बसपा किसी के साथ गठबंधन करके नहीं लड़ेगी।

 
 
चुनावी अफवाहों को रोकने की जिम्मेदारी सतीश मिश्रा को
चुनावी अफवाहों को रोकने और पार्टी का रवैया साफ करने के लिए बसपा ने पहली बार मीडिया सेल में राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं सांसद सतीश चंद्र मिश्रा को मीडिया सेल का राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर बनाया गया है।
विज्ञापन


बसपा सुप्रीमो मायावती ने साफ कहा है कि मनगढ़ंत एवं भ्रमित करने वाली खबरों को ध्यान में रखते ही यह तैनाती की गई है। पार्टी या राष्ट्रीय अध्यक्ष संबंधी किसी भी खबर एवं सूचना के लिए उन्हें अधिकृत किया गया है। हालांकि सतीश चंद्र मिश्रा पहले से ही अप्रत्यक्ष तौर पर मीडिया समन्वय का काम देखते रहे हैं और सूचनाएं जारी करते रहे हैं, लेकिन अब अधिकृत तौर पर उन्हें यह तैनाती देकर मायावती ने चुनाव से पहले  अपने सूचना तंत्र को मजबूत करने की कोशिश की है।
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें