फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में बड़ा वॉलीबाल टूर्नामेंट कल से

Tue, 16 Sep 2014 01:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
ऑल इंडिया डिफेंस अकाउंट वॉलीबाल चैंपियनशिप 17 सितंबर से 11 जीआरआरसी में शुरू होगी। दो दिवसीय प्रतियोगिता में 9 टीमें खिताब के लिए भिड़ेंगी।
विज्ञापन


सोमवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में प्रधान नियंत्रक रक्षा लेखा (मध्य कमान) रसिका चौबे ने बताया कि 1996 में स्थापित डिफेंस अकाउंट स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड की ओर से क्रिकेट, टेबल टेनिस, कैरम, बैडमिंटन, एथलेटिक्स, ब्रिज और वॉलीबाल के प्रतिवर्ष राष्ट्रीय आयोजन होते है।
विज्ञापन


इस कड़ी में लखनऊ में ऑल इंडिया वॉलीबाल प्रतियोगिता शुरू होगी। 11 जीआरआरसी में होने वाले आयोजन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।

यहां बने तीन कोर्ट में मैच खेले जाएंगे। उन्होंने कहा कि जहां तक भाग लेने वाली वाली टीमों का सवाल है तो सीडीए (आर्मी) मेरठ, सीडीए सिकंदराबाद, सीएफए, सीडीए (एएफ) दिल्ली को पूल ए और सीडीए (फंड) मेरठ, सीजीडीए हेडक्वार्टर दिल्ली, सीएफए पुणे, पीसीए कोलकाता और पीडीसीए लखनऊ को पूल बी में रखा गया है।
विज्ञापन


प्रतियोगिता से पहले पीसीडीए में खेल कोटे से भर्ती हुए वॉलीबाल खिलाड़ियों के बीच एक प्रदर्शनी मैच भी खेला जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें