फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीका पर सतर्कता बढ़ी : योगी करेंगे कानपुर का दौरा, स्वास्थ्य विभाग की दो टीमें कानपुर व एक कन्नौज भेजी गईं 

Mon, 08 Nov 2021 09:56 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

कानपुर व कन्नौज में जीका वायरस के मरीज मिलने के बाद से हर स्तर पर सावधानी बरती जा रही है। अब तक तीन हजार से अधिक सैंपलों की जांच कराई गई है। कानपुर की सीमा से सटे सभी जिलों में जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में जीका वायरस के बढ़ते खतरे के बाद पैदा हुई स्थितियों की समीक्षा के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 10 नवंबर को कानपुर जा सकते हैं। इसके मद्देनजर तैयारी शुरू कर दी गई है। स्वास्थ्य महानिदेशालय से दो टीमें कानपुर व एक कन्नौज भेजी गई है। अन्य जिलों में रैंडम सर्वे का दायरा और सैंपलों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन


कानपुर व कन्नौज में जीका वायरस के मरीज मिलने के बाद से हर स्तर पर सावधानी बरती जा रही है। अब तक तीन हजार से अधिक सैंपलों की जांच कराई गई है। कानपुर की सीमा से सटे सभी जिलों में जांच कराई जा रही है। इसके अलावा जिन जिलों में छावनी है, वहां भी आसपास के इलाके में निगरानी समिति लगा दी गई है। संभावना जताई जा रही है कि 10 नवंबर को मुख्यमंत्री योगी कानपुर पहुंच कर वहां की स्थितियों की समीक्षा करेंगे। उपचार व जांच की व्यवस्था देखेंगे। 

वहीं कन्नौज व कानपुर भेजी गई टीमें स्थानीय प्रशासन के सहयोग से मंगलवार को पूरी स्थिति पर रिपोर्ट तैयार करेगी। स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. वेदब्रत सिंह ने बताया कि जिन इलाकों में रोगी मिले हैं वहां लगातार मच्छर रोधी अभियान चलाया जा रहा है। अब अन्य इलाकों में भी इस अभियान को चलाने के निर्देश दिए गए हैं। दो दिन में करीब 500 सैंपल इकट्ठा करने की तैयारी है। इससे पता चलेगा कि अन्य जिलों में भी जीका वायरस तो नहीं हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें