फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : विभिन्न राज्यों में कोविड मरीज बढ़ते ही बढ़ी चौकसी, 342 ऑक्सीजन प्लांट क्रियाशील

Thu, 26 Aug 2021 09:21 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

विभिन्न राज्यों में कोविड मरीजों की संख्या बढ़ने के बाद उत्तर प्रदेश में भी चौकसी बढ़ा दी गई है। मुख्यमंत्री ने कोरोना के प्रति अतिरिक्त सतर्कता बरतने, बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन तथा हवाई अड्डों पर पूरी सक्रियता के साथ टेस्टिंग करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
Lockdown - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विभिन्न राज्यों में कोविड मरीजों की संख्या बढ़ने के बाद उत्तर प्रदेश में भी चौकसी बढ़ा दी गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना के प्रति अतिरिक्त सतर्कता बरतने, बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन तथा हवाई अड्डों पर पूरी सक्रियता के साथ टेस्टिंग करने के निर्देश दिए हैं। रात में कर्फ्यू को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए पुलिस द्वारा निरंतर पेट्रोलिंग करने के भी निर्देश दिए हैं। 

विज्ञापन


कोविड नियंत्रण की समीक्षा बैठक में बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना के प्रति अतिरिक्त सतर्कता बरतने की जरूरत है। थोड़ी लापरवाही भारी पड़ सकती है। इस दौरान अधिकारियों ने बताया कि अब तक 342 ऑक्सीजन प्लांट क्रियाशील हो चुके हैं। अन्य को जल्द ही क्रियाशील किया जा रहा है। 

मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. वेदब्रत ने सभी मुख्य चिकित्साधिकारियों को निर्देश दिया है कि एक ही स्थान पर पांच से अधिक मरीज मिलने पर आसपास के ज्यादा से ज्यादा लोगों की जांच कराई जाए। जिनोम सिक्वेसिंग भी कराई जाए। बुखार के मरीजों की कोविड जांच कराने के भी निर्देश दिए गए हैं। इसी तरह संभावित तीसरी लहर को लेकर की गई तैयारियों की जानकारी लेने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों को जिलों में भेज दिया गया है। वे शुक्रवार और शनिवार को पीआईसीयू और एनआईसीयू का मॉक ड्रिल करेंगे। 
विज्ञापन


19 नए मरीज, 22 संक्रमण मुक्त
प्रदेश में बृहस्पतिवार को 19 नए मरीज मिले हैं, जबकि 22 ठीक हुए। बीते 24 घंटे में एक भी व्यक्ति की मौत नहीं हुई है। अब एक्टिव केस की संख्या 342 ही बची है। पिछले 24 घंटे में प्रदेश में 216629 कोरोना टेस्ट किए गए, जिसमें 19 पॉजिटिव मिले हैं। अब तक राज्य में सात करोड़ 12 लाख 89 हजार 637 कोविड टेस्ट किए गए हैं। नए मरीज 15 जिले में मिले हैं। इसमें बदायूं में तीन, लखनऊ में दो, अमरोहा में दो मरीज मिले हैं। इसी तरह मथुरा, मैनपुरी, महराजगंज, अंबेडकर नगर, आगरा, प्रतापगढ़, आजमगढ़, हापुड़, मिर्जापुर, सीतापुर, औरैया, देवरिया में एक-एक मरीज मिले हैं।

छात्रों को टीकाकरण में वरीयता
टीकाकरण के दौरान 18 वर्ष से अधिक उम्र के छात्र-छात्राओं को वरीयता देने के निर्देश दिए गए हैं। इसी तरह शिक्षकों, स्कूली स्टॉफ और बच्चों को स्कूल ले जाने वाले वाहन चालकों व परिचालकों को भी वरीयता के आधार पर टीका लगाने के निर्देश दिए हैं। स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि स्कूल, कॉलेज से जुड़े जिन लोगों को अभी तक टीका नहीं लगा है, उन्हें हर हाल में लगवा लेना चाहिए। वहीं प्रदेश में बृहस्पतिवार को छह लाख 96 हजार से अधिक लोगों का टीकाकरण किया गया। अब तक कुल टीकाकरण छह करोड़ 67 लाख 93 हजार 527 हो गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें