फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में टीकाकरण नौ करोड़ के पार : : 24 नए संक्रमित मिले, 32 डिस्चार्ज, 61 जिलों में कोविड संक्रमण का एक भी मरीज नहीं

Thu, 16 Sep 2021 08:32 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि बुधवार को एक दिन में 3,83,327 कोविड वैक्सीन की डोज देने के बाद आंकड़ा नौ करोड़ के पार चला गया। अभी संक्रमण पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ है।
विज्ञापन
कोविड वैक्सीन लगवाती युवती।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में बृहस्पतिवार को 24 नए मरीज मिले हैं, जबकि 32 डिस्चार्ज किए गए। इस तरह अब एक्टिव केस की संख्या 193 है। इसमें 139 लोग होम आइसोलेशन में हैं। सर्विलांस टीम के माध्यम से 3,58,83,237 घरों के 17,24,87,999 लोगों का सर्वे किया जा चुका है। प्रदेश में 24 घंटे में दो लाख 21 हजार 480 सैंपल की जांच की गई, जिसमें 24 की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। अब तक सात करोड़ 57 लाख 61 हजार सैंपल की जांच की गई है। इसमें 16 लाख 86 हजार 549 संक्रमण से मुक्त होकर स्वस्थ हो चुके हैं।

विज्ञापन


32 जिलों में एक भी एक्टिव केस नहीं है। अब अलीगढ़, अमरोहा, अयोध्या, आजमगढ़, बलिया, बलरामपुर, बांदा, बस्ती, भदोही, बिजनौर, बुलंदशहर, चंदौली, चित्रकूट, एटा, फर्रुखाबाद, फतेहपुर, गोंडा, हमीरपुर, हरदोई, हाथरस, जालौन, कानपुर देहात, कासगंज, महोबा, पीलीभीत,  प्रतापगढ़, रामपुर, सहारनपुर, शामली, श्रावस्ती, सिद्धार्थ नगर और सुल्तानपुर संक्रमण से मुक्त हो गए हैं। इसी तरह बृहस्पतिवार को 61 जिलों में कोई नया केस नहीं मिला है। जिन जिलों में मरीज मिले हैं, उनमें लखनऊ में आठ, प्रयागराज में तीन, गोरखपुर में दो, गौतमबुद्ध नगर में एक, मैनपुरी में एक, आगरा में एक, जौनपुर में एक, अंबेडकर नगर एक, महराजगंज में एक, बदायूं में एक, सीतापुर में एक, बहराइच में एक, मुरादाबाद में एक, सोनभद्र में एक मरीज शामिल है। इसी तरह अंबेडकर नगर में एक संक्रमित की मौत हो गई है।

प्रदेश में 50 फीसदी लोगों को मिला टीका कवर
अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में लक्ष्य के सापेक्ष 50 फीसदी से अधिक लोगों का टीकाकरण हो चुका है। बृहस्पतिवार को बारिश के बीच चार लाख 11 हजार सात सौ 27 लोगों ने टीके लगवाए। टीकाकरण का ग्राफ नौ करोड़ पांच लाख 93 हजार 250 हो गया है। इसमें सात करोड़ 50 लाख 85 हजार को पहली डोज एवं एक करोड़ 55 लाख सात हजार को दूसरी डोज दी जा चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें