फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: नए डीजीपी के लिए केंद्र को भेजे गए ये सात नाम, 31 जनवरी को रिटायर हो जाएंगे ओपी सिंह

Sun, 19 Jan 2020 02:28 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
यूपी डीजीपी ओ पी सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

शासन ने प्रदेश में नए डीजीपी के लिए केंद्र को 7 वरिष्ठ आईपीएस अफसरों का पैनल भेजा है। मौजूदा डीजीपी ओपी सिंह 31 जनवरी को रिटायर हो रहे हैं। इससे पहले नए डीजीपी का चयन होना है। पैनल में उन्हीं अफसरों को शामिल किया गया है, जिनका कम से कम डेढ़ साल या उससे अधिक का कार्यकाल बचा है।

विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि सबसे मजबूत दावेदारी वरिष्ठता के आधार पर हितेश चंद्र अवस्थी की है। हाल में बतौर एडीजी कानून व्यवस्था और डीजी जेल काबिलियत दिखा चुके आनंद कुमार को मुख्यमंत्री की पहली पसंद बताया जा रहा है।

विज्ञापन

वरिष्ठता के क्रम में भेजे इन अफसरों के नाम

- 1985 बैच के आईपीएस अफसर हितेश चंद्र अवस्थी। वे विजिलेंस में डायरेक्टर हैं।
- 1986 बैच के सुजानवीर सिंह। उनकी सर्विस सितंबर 2021 तक बची है।
- 1987 बैच के आरपी सिंह। अभी ईओडब्ल्यू के डीजी। रिटायरमेंट फरवरी 2023 में है।
- 1987 बैच के ही विश्वजीत महापात्रा और जीएल मीना।
- 1988 बैच के आनंद कुमार और राजकुमार विश्वकर्मा। दोनों की सर्विस तीन साल से अधिक बची हुई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें