फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Protest : यूपी के शिक्षक आज काली पट्टी बांधकर करेंगे नई पेंशन योजना का विरोध, ओपीएस बहाली की मांग

Mon, 01 Apr 2024 12:08 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

Protest against NPS: यूपी के शिक्षक और कर्मचारी आज काली पट्टी बांधकर नई पेंशन योजना का विरोध करेंगे। मालूम हो कि यूपी में एक अप्रैल 2005 से नई पेंशन योजना लागू की गई थी। 
 
विज्ञापन
पूरे प्रदेश शिक्षक करेंगे एनपीएस का विरोध। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक अप्रैल सोमवार को प्रदेश भर के शिक्षक- कर्मचारी अपने कार्यस्थल पर काली पट्टी बांधकर न्यू पेंशन स्कीम (एनपीएस) का विरोध दर्ज कराएंगे। अटेवा के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार बन्धु ने कहा कि उत्तर प्रदेश में एक अप्रैल 2005 से नई पेंशन योजना लागू कर पुरानी पेंशन योजना को समाप्त कर दिया गया था। अटेवा हर साल एक अप्रैल को एनपीएस का विरोध दर्ज कराकर सरकार से पुरानी पेंशन बहाली की मांग करता आ रहा है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि एनपीएस की सच्चाई सामने आने लगी है किसी को 500 किसी को 1200 तो किसी को 1800 रुपए पेंशन मिल रही है। इससे न तो उसका और न उसके परिवार का भरण पोषण हो रहा है। इसीलिए एनपीएस को लेकर लोगों में आक्रोश है।

अटेवा के प्रदेश महामंत्री डॉ. नीरजपति त्रिपाठी ने कहा कि नई पेंशन योजना से सरकारी कर्मचारियों का भविष्य अंधकारमय हो गया है। सेवानिवृत्त होने के बाद सरकारी कर्मचारी दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर है। यही वजह है कि कल पूरे प्रदेश का शिक्षक कर्मचारी काली पट्टी बंद करके एनपीएस के विरुद्ध अपना विरोध दर्ज कराएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें