फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: 559 युवाओं को सरकारी नौकरी, अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने जारी किया परिणाम

Fri, 04 Jun 2021 11:05 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

आयोग ने वर्ष 2018 में व्यायाम प्रशिक्षक के 48 पद तथा क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी के 680 पदों की भर्ती निकाली थी। आयोग ने लिखित परीक्षा, न्यूनतम शारीरिक स्वच्छता मापदंड तथा शारीरिक पात्रता परीक्षा व अर्हता अभिलेखों के परीक्षण के बाद अंतिम परिणाम जारी किया है।
विज्ञापन
रिजल्ट 2021 - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने व्यायाम प्रशिक्षक तथा क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी की 2018 में शुरू हुई भर्ती की सभी कार्रवाई पूरी कर फाइनल परिणाम जारी कर दिया है। 728 रिक्त पदों के सापेक्ष 559 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। आयोग जल्दी ही इनका चयन परिणाम संबंधित विभाग को भेज देगा। इन्हें जल्द से जल्द नियुक्ति पत्र दिलाने की योजना है।
विज्ञापन


आयोग ने वर्ष 2018 में व्यायाम प्रशिक्षक के 48 पद तथा क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी के 680 पदों की भर्ती निकाली थी। आयोग ने लिखित परीक्षा, न्यूनतम शारीरिक स्वच्छता मापदंड तथा शारीरिक पात्रता परीक्षा व अर्हता अभिलेखों के परीक्षण के बाद अंतिम परिणाम जारी किया है। व्यायाम प्रशिक्षक के 48 पद के सापेक्ष 28 तथा क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी के 680 पद के सापेक्ष 531 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। 

आयोग के चेयरमैन प्रवीर कुमार ने बताया अंतिम तौर पर चयनित 559 अभ्यर्थियों में से कुछ का चयन औपबंधिक रूप से किया गया है। औपबंधिक रूप से चयनित अभ्यर्थियों का परिणाम आयोग द्वारा निर्धारित शर्तों के अधीन है। उन्होंने बताया आयोग प्रशासकीय विभाग को चयनित अभ्यर्थियों का परिणाम जल्द भेज देगा। इसके बाद विभाग आवश्यक कार्रवाई पूरी कर जब चाहे नियुक्ति पत्र वितरित कर सकता है। आयोग ने कटऑफ भी जारी कर दिया है। रिजल्ट व कटऑफ आयोग की वेबसाइट पर देखा जा सकता है।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि इस भर्ती की कार्यवाही योगी सरकार में आयोग के गठन के बाद सबसे पहले शुरू की गई थी। पूरी भर्ती कार्रवाई इन्हीं 4 वर्षों के बीच की गई है। चयनित अभ्यर्थियों को जल्द से जल्द नियुक्ति पत्र दिलाने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें