फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: महिला से छेड़छाड़ का आरोपी सचिव निलंबित, मंत्री ने खुद पुलिस को बुलाकर करवाया था गिरफ्तार

Sat, 02 Aug 2025 04:06 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

यूपी सरकार के मंत्री असीम अरुण के निजी सचिव को महिला के शीलभंग के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। शिकायत करने पर मंत्री ने खुद पुलिस को बुलाया था और आरोपी को गिरफ्तार करवा दिया था।
 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी सरकार के मंत्री असीम अरुण के निजी सचिव रहे जय किशन सिंह को आउटसोर्स महिला कर्मचारी के शीलभंग के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। बता दें कि महिला की शिकायत पर खुद मंत्री असीम अरुण ने पुलिस को बुलाया था और आरोपी सचिव को गिरफ्तार करवा दिया था।

विज्ञापन


बता दें कि बीते बृहस्पतिवार को एक महिला कर्मचारी ने मंत्री असीम अरुण के निजी सचिव जय किशन सिंह पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया। महिला ने रोते हुए आपबीती बताई। महिला की पीड़ा सुनने के बाद गोमतीनगर पुलिस को बुलाकर आरोपी जय किशन सिंह को थाने भिजवा दिया था। पुलिस ने महिला की तहरीर पर छेड़छाड़ की एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। अब उसे निलंबित कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें -  इंटरव्यू किसी का, रख लिया किसी को... चिकित्सा शिक्षा महानिदेशालय में नियमों को किनारे रख हुई संयुक्त निदेशक की नियुक्ति
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - लाइनमैन ने बिजली काटी और फिर जोड़ने के लिए मांगे दो हजार रुपये... शिकायत सुनकर भड़के ऊर्जा मंत्री, हुई कार्रवाई


महिला ने रोते हुए बताया था कि निजी सचिव अक्सर उसे अपने कमरे में बुलाते हैं। इसके बाद आए दिन छेड़छाड़ करते हैं। विरोध पर नौकरी से निकालने की धमकी देते हैं। मंत्री के पूछने पर महिला ने विस्तार से पूरी बात बताई थी। 
विज्ञापन


28 जुलाई को घटी थी घटना
आरोप है कि 28 जुलाई को महिला दफ्तर में अकेली थी। इस दौरान आरोपी ने उनके साथ अश्लील हरकत की। पीड़िता ने जब शिकायत करने की बात कही तो वह गाली गलौज करने लगा। आरोपी अक्सर महिला के कपड़ों के बारे में भी टिप्पणी करता था और ऊंची पहुंच बताता था। परेशान होकर पीड़िता घर चली गई थी। बृहस्पतिवार को मंत्री के दफ्तर पहुंचने की जानकारी होने पर महिला वहां पहुंची और शिकायत की। 

निजी सचिव की हरकतों की जानकारी पाकर मंत्री नाराज हो गए। उन्होंने पुलिस बुलाकर दफ्तर से ही आरोपी को सीधे थाने भिजवा दिया। आरोपी जय किशन विक्रांत खंड का रहने वाला है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें