फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: आजमगढ़ में बच्चों की मौतों पर गरमाई राजनीति, प्रियंका के निर्देश पर पहुंचे सांसद, जानिए पूरा मामला

Tue, 03 Sep 2024 09:44 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

Priyanka Gandhi: आजमगढ़ में बच्चों की मौत को लेकर तथ्यों के साथ कांग्रेस लोकसभा में सरकार को घेरने की तैयारी में है। इसको लेकर कांग्रेस प्रतिनिध मंगलवार को आजमगढ़ गए। 
विज्ञापन
आजमगढ़ पहुंचा कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ में बच्चों की मौत को लेकर तथ्यों के साथ कांग्रेस लोकसभा में सरकार को घेरने की तैयारी में है। इसी रणनीति के तहत मंगलवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के निर्देश पर सांसद राकेश राठौर संगठन महासचिव अनिल यादव के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल आजमगढ़ पहुंचा। दम तोड़ने वाले बच्चों के परिजनों से मुलाकात की। बीमार होने से लेकर उपचार मिलने तक की रिपोर्ट तैयार की।
विज्ञापन


सांसद राकेश राठौर ने आरोप लगाया कि कई बच्चों के दम तोड़ने के बाद भी उपचार की पुख्ता व्यवस्था नहीं की गई। कहा कि यह मामला लोकसभा में उठाया जाएगा क्योंकि जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने सूचना देने के बाद भी बच्चों के उपचार में कोताही बरती है। 

गौरतलब है कि आजमगढ़ के निजामाबाद क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव में छह बच्चों की मौत हो गई थी, जबकि कई बच्चे बीमार हुए थे। प्रशासन ने सिर्फ एक बच्चे की मौत डिप्थीरिया से माना है। इस मामले को लेकर प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया पर सरकार से पीड़ितों को सहायता देने की अपील की थी। इस मामले में कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने भी सीएम योगी को पत्र लिखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें