फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : प्रवर्तन दल ने पकड़ी 9484 बिजली चोरी, पांच किलोवाट से अधिक बिजली चोरी करने वाले 539 उपभोक्ता

Sat, 07 May 2022 08:42 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

नोएडा के एक होटल व फॉर्म हाउस में भी बिजली चोरी पकड़ी गई। जबकि दक्षिणांचल डिस्कॉम में 8 प्रवर्तन दलों के द्वारा 1909 परिसरों की चेकिंग की गई। जिसमें आगरा, मथुरा, अलीगढ़ की बड़ी बिजली चोरी शामिल हैं।
विज्ञापन
बिजली चोरी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रवर्तन दल ने अप्रैल माह में प्रदेश भर में ताबड़तोड़ छापामारी करके 9484 उपभोक्ताओं को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा है। इन सभी के खिलाफ बिजली थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस महानिदेशक (सतर्कता) एसएन साबत ने बताया कि इनमें 539 ऐसे उपभोक्ता हैं जो पांच किलोवाट से अधिक विद्युत लोड की बिजली चोरी कर रहे थे। यह कार्रवाई एक से 30 अप्रैल तक 88 टीमों ने की, जिसमें 19,058 परिसरों की जांच की गई है। 

विज्ञापन


पश्चिमांचल डिस्कॉम मेरठ में 3656 परिसरों की चेकिंग की गई जिसके सापेक्ष 2169 उपभोक्ताओं पर बिजली चोरी करने के मामले में एफआईआर दर्ज कराई गई है। मेरठ में 236 उपभोक्ताओं के खिलाफ अनियमितता करने पर कार्रवाई करने के लिए संबंधित अधिशासी अभियंताओं को रिपोर्ट भेजी गई है। मेरठ में एक आइस फैक्ट्री में बिजली चोरी से चिलिंग प्लांट को चलाते पकड़ा गया, जिसका लोड 33 किलोवाट से अधिक था। 

नोएडा के एक होटल व फॉर्म हाउस में भी बिजली चोरी पकड़ी गई। जबकि दक्षिणांचल डिस्कॉम में 8 प्रवर्तन दलों के द्वारा 1909 परिसरों की चेकिंग की गई। जिसमें आगरा, मथुरा, अलीगढ़ की बड़ी बिजली चोरी शामिल हैं। इसी प्रकार पूर्वांचल डिस्कॉल वाराणसी, मध्यांचल डिस्कॉम लखनऊ व केस्को में बिजली चोरी का खुलासा हुआ है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें