बैठक में तय हुआ है कि मंडल स्तर पर एक बड़ी सभा होगी, जिसमें पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा मुख्य वक्ता के तौर पर शामिल होंगी। इसमें वे भाजपा सरकार की खामियां बताते हुए कृषि कानून, रोजगार के घटते अवसर व निजीकरण जैसे मुद्दों को मुख्य रूप से उठाएंगी।
सामाजिक संगठनों के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का वादा
प्रियंका की राजनीति का केंद्र कौल हाउस बना हुआ है। वे दूसरे दिन भी प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय नहीं गईं। कौल हाउस में ही उन्होंने कई सामाजिक संगठनों और संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ मुलाकात की। उन्होंने कांग्रेस के जनाधार को बढ़ाने और संगठन को मजबूत करने संबंधी संगठनों के सुझाव सुने। साथ ही उनके मुद्दों को हर मंच पर प्रमुखता से उठाने का भरोसा भी दिया।