रालोद प्रदेश मीडिया संयोजक सुनील रोहटा के मुताबिक सात अक्तूबर को नूरपूर हापुड़ में पहला कार्यक्रम होगा। एक दिन में दो-दो जगह कार्यक्रम किए जाएंगे। खैर, बुढ़ाना, चांदपुर, सादाबाद, बीबी नगर, गंगोह, मुरादनगर, थानाभवन, सिवालखास, नौगांवा सादात, जेवर, फतेहपुर सीकरी, गोवर्धन, बिलासपुर, कांठ के बाद बड़ौत में 28 अक्तूबर को कार्यक्रम होगा।
इसके बाद एक नवंबर से नया शेड्यूल जारी होगा। रालोद के राष्ट्रीय सचिव अनिल दुबे ने बताया कि छह अक्तूबर को जयंत सिसौली में बाबा महेंद्र सिंह टिकैत की जयंती पर होने वाले कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। सिसौली में ही आगे की रणनीति तय होगी।
शक्ति प्रदर्शन के जरिए मजबूत करेंगे दावा
सपा के साथ रालोद का गठबंधन हो चुका है पर सीटों का बंटवारा नहीं हुआ है। रालोद का शक्ति प्रदर्शन भी इस पर निर्भर करेगा कि उसका दावा कितना मजबूत है। वेस्ट यूपी की काफी सीटों पर रालोद अपना दावा पेश कर रहा है। ऐसे में उसके हिस्से में कितनी सीट आती हैं, यह भी इन कार्यक्रमों से तय होगा।