फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी चुनाव : बसपा की महिलाओं को बूथ तक जोड़ने की मुहिम, 14  नवंबर को वाराणसी में होगा बसपा का महिला सम्मेलन

Wed, 10 Nov 2021 11:39 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

पार्टी महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा की पत्नी कल्पना मिश्रा की अध्यक्षता में होने जा रहे इस सम्मेलन की तैयारियां जोरशोर से की जा रही है।
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महिलाओं को बूथ लेवल तक जोड़ने के लिए 14 नवंबर को बसपा वाराणसी में महिला सम्मेलन का आयोजन करेगी। पार्टी महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा की पत्नी कल्पना मिश्रा की अध्यक्षता में होने जा रहे इस सम्मेलन की तैयारियां जोरशोर से की जा रही है। इस बाबत बुधवार को पूर्व मंत्री नकुल दुबे ने प्रेस वार्ता में जानकारी दी।

विज्ञापन


दुबे ने बताया कि महिलाओं को जोड़ने का अभियान लगातार तेजी से चल रहा है। वाराणसी में होने जा रहे सम्मेलन में महिलाओं पर हो रहे अत्याचार एवं उनके सम्मान के लिए विचार विमर्श किया जाना है। उन्होंने कहा कि इससे पहले अब तक हो चुकेसम्मेलनों में महिलाओं ने भारी संख्या में अपनी भागीदारी दर्ज कराई थी। इस सम्मेलन में भी काफी महिलाएं भाग लेंगी।

जल्द ही शुरू होंगे युवा सम्मेलन
दुबे ने बताया कि आने वालों दिनों में पूरे प्रदेश में  युवा वर्ग सम्मलेन की शुरुआत की जाएगी। इसकी तिथियां जल्द ही फाइनल कर दी जाएंगी। दरअसल बसपा सुप्रीमो के निर्देशानुसार पार्टी के सभी पदाधिकारियों ने बूथ लेवल को मजबूत करने के लिए काम शुरू कर दिया है। इसमें महिलाओं और युवाओं की अहम भूमिका होगी।
विज्ञापन


खास तौर पर बसपा दूसरे दलों के युवाओं पर फोकस कर रही है। गत दिवस भीम आर्मी तथा आजाद समाज पार्टी से जुडे़ युवाओं को बसपा में शामिल करना इसी रणनीति का परिणाम है। अब अन्य दलों के युवाओं पर भी बसपा की निगाह है और जल्द ही कुछ और युवाओं को बसपा ज्वाइन कराने की तैयारी है।

मानवेंद्र को महासचिव बनाया
बसपा में विलय करने पर आजाद भारत पार्टी (डेमोक्रोटिक) के राष्ट्रीय अध्यक्ष मानवेन्द्र आजाद मौर्य बसपा ने उप्र यूनिट का महासचिव नियुक्त किया है। राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने पत्र जारी करते हुए कहा है कि उनकी पार्टी का पूर्ण विलय बसपा में कर लिया गया है। इसके अलावा विश्वकर्मा डेवलपमेंट सोसाइटी के सदस्यों ने बसपा की सदस्यता ग्रहण की। सोसाइटी अध्यक्ष कृष्ण कुमार विश्वकमा, अमर बहादुर विश्वकर्मा, देव प्रकाश, प्रीतम , आशीष आदि ने उनके साथ बसपा ज्वाइन की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें