फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Election 2022 : निषाद पार्टी ने घोषित किए चार उम्मीदवार, लल्लू के खिलाफ डॉ. असीम को उतारा

Mon, 31 Jan 2022 12:03 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

निषाद पार्टी ने विधानसभा चुनाव के लिए रविवार को चार प्रत्याशी घोषित किए हैं। इनमें से तीन सीटों पर भाजपा 2017 में चुनाव हार गई थी। पार्टी ने जालौन जिले की कालपी सीट से छोटे सिंह को टिकट दिया है।
विज्ञापन
संजय निषाद - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निषाद पार्टी ने विधानसभा चुनाव के लिए रविवार को चार प्रत्याशी घोषित किए हैं। इनमें से तीन सीटों पर भाजपा 2017 में चुनाव हार गई थी। पार्टी ने जालौन जिले की कालपी सीट से छोटे सिंह को टिकट दिया है। यहां अभी भाजपा के नरेंद्र पाल जादौन विधायक हैं। आंबेडकर नगर की कटेहरी सीट से अवधेश द्विवेदी को टिकट दिया है। 2017 में बसपा के लालजी वर्मा ने इस सीट पर भाजपा को हराया था। कुशीनगर की तमकुहीराज सीट से डॉ. असीम कुमार को टिकट दिया है। इस सीट से कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू विधायक हैं और इस बार भी मैदान में हैं। आजमगढ़ की अतरौलिया सीट से प्रशांत सिंह को उम्मीदवार घोषित किया है। इस सीट पर अभी सपा के डॉ. संग्राम सिंह यादव विधायक हैं।

विज्ञापन


निषाद पार्टी की सूची वायरल हुई
सोशल मीडिया पर रविवार को निषाद पार्टी के 16 उम्मीदवारों की सूची वायरल हुई है। वायरल सूची में किसी पदाधिकारी के दस्तखत नहीं हैं। लेकिन पार्टी की ओर से अधिकृत रूप से घोषित चार प्रत्याशियों की सूची में जिन्हें उम्मीदवार बनाया है उनके नाम वायरल सूची में भी हैं। इससे उन सीटों के मौजूदा विधायकों और दावेदारों में सरगर्मी शुरू हो गई। वायरल सूची में गोरखपुर ग्रामीण से श्रवण कुमार निषाद, सुल्तानपुर सदर से राज प्रसाद उपाध्याय, ज्ञानपुर से विपुल दुबे, नौतनवां से ऋषि त्रिपाठी, मछलीशहर से सुशीला सरोज, सैदपुर से सुभाष पासी, मधुबन से राम विलास चौहान, शाहगंज से रमेश सिंह, मेंहदावल से अनिल त्रिपाठी और बांसडीह से केतकी सिंह के नाम शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें