फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Election 2022: मुलायम सिंह की छोटी बहू अपर्णा भाजपा में शामिल होंगी, जेपी नड्डा से मुलाकात की

Wed, 19 Jan 2022 10:49 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

मुलायम की बहू को भाजपा में शामिल कराकर भाजपा यह संदेश देने की कोशिश करेगी कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव अपने छोटे भाई की बहू को संरक्षण नहीं दे सके। अपर्णा  ने 2017 में लखनऊ कैंट से सपा के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ा था।
विज्ञापन
UP Election 2022 - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जनता पार्टी अब अखिलेश यादव को बड़ा झटका देगी। सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव बुधवार को नई दिल्ली में भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगी। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह के साथ मंगलवार को दिल्ली पहुंची अपर्णा ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की।

विज्ञापन


विधानसभा चुनाव में सपा और भाजपा के बीच चल रहे एक-दूसरे के नेताओं को तोड़ने के खेल में भाजपा ने बड़ा दांव खेला है। मुलायम की बहू को भाजपा में शामिल कराकर भाजपा यह संदेश देने की कोशिश करेगी कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव अपने छोटे भाई की बहू को संरक्षण नहीं दे सके।

अपर्णा  ने 2017 में लखनऊ कैंट से सपा के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ा था। 2022 में भाजपा बक्शी का तालाब या लखनऊ की किसी सीट से अपर्णा को चुनाव लड़ा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें