मंगलवार को अलग-अलग दलों के नेता व कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ले ली। प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि हम प्रचंड बहुमत के साथ यूपी में फिर से सरकार बनाने जा रहे हैं।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि पहले दो चरणों के मतदान के बाद उत्तर प्रदेश में तस्वीर साफ हो गई है। भाजपा प्रचंड बहुमत से सरकार बनाने की ओर बढ़ रही है। स्वतंत्र देव मंगलवार को मीडिया को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन
उन्होंने अलग-अलग दलों से आए नेताओं और कार्यकर्ताओं को भाजपा की सदस्यता दिलाई।
स्वतंत्र देव ने कहा कि यूपी की जनता का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऊपर भरोसा कायम है। जनता अब फिर से गुंडे-माफियाओं की सरकार नहीं चाहती है। जनता विकास और कानून का राज चाहती है।