फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Election 2022: भाजपा का कंट्रोल रूम रखेगा हर विधानसभा की मतगणना पर नजर

Tue, 08 Mar 2022 04:52 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

भाजपा अपने सभी प्रत्याशियों और जिलाध्यक्षों को मतगणना एजेंट नियुक्त करेगी। प्रदेश मुख्यालय से 10 मार्च को मतगणना पर नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन
प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी विधानसभा चुनाव की मतगणना के दिन 10 मार्च को भाजपा प्रदेश मुख्यालय में स्थापित कंट्रोल रूम से प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र की मतगणना पर नजर रखी जाएगी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह खुद कंट्रोल रूम की कमान संभालेंगे।

विज्ञापन


मतगणना के लिए हर जिले के समन्वयक का वर्चुअल प्रशिक्षण किया जाएगा। जिला समन्वयक जिले के मतगणना एजेंटों को प्रशिक्षण देंगे। पार्टी ने सभी प्रत्याशियों और जिलाध्यक्षों को मतगणना एजेंट नियुक्त कर उनका प्रशिक्षण कराने की जिम्मेदारी दी है।

मतगणना एजेंट को पोस्टल बैलेट की मतगणना पर गंभीरता से नजर रखने, ईवीएम के मतों की गणना रखने सहित अन्य बारीकियां समझाई जाएंगी। मतगणना के लिए जिला कार्यालयों में भी कंट्रोल रूम बनाया जाएगा। जिलाध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारी मतगणना के दौरान वहां मौजूद रहेंगे। किसी भी प्रकार की परेशानी आने पर तत्काल प्रदेश मुख्यालय को सूचित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें