फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Election 2022 : विधानसभा चुनाव के सफल और शांतिपूर्ण आयोजन पर मुख्यमंत्री योगी ने जताया आभार

Tue, 08 Mar 2022 04:40 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि देश के सबसे बड़े राज्य में शांतिपूर्ण तरीक़े से चुनाव का आयोजन हुआ। इसके लिए चुनाव की प्रक्रिया से प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष जुड़े सभी कार्मिक बधाई के पात्र हैं। वहीं चुनाव में उत्साह के साथ प्रतिभाग के लिए सभी प्रदेशवासियों का हृदय से अभिनन्दन किया है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के समापन पर सभी मतदाताओं, मतदान कार्मिकों और सुरक्षाकर्मियों के प्रति धन्यवाद जताया है। सोमवार को आखिरी चरण का मतदान समाप्त होने के बाद अपने आभार संदेश में मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि देश के सबसे बड़े राज्य में शांतिपूर्ण तरीक़े से चुनाव का आयोजन हुआ। इसके लिए चुनाव की प्रक्रिया से प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष जुड़े सभी कार्मिक बधाई के पात्र हैं। वहीं चुनाव में उत्साह के साथ प्रतिभाग के लिए सभी प्रदेशवासियों का हृदय से अभिनन्दन किया है। अपने संदेश में सीएम योगी ने देश के सभी मीडिया समूहों के प्रतिनिधियों के प्रति भी आभार जताया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के इस महापर्व में हर एक विधानसभा सीट की कवरेज करते हुए चुनाव के प्रति जनता को जागरूक करने में मीडिया प्रतिनिधियों ने महत्वपूर्ण योगदान किया है। उन्होंने कहा कि मीडिया समूहों का प्रयास अभिनंदनीय है।

विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें