फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बोले, मोदी ने साबित किया कि गरीब का बेटा भी देश की अर्थव्यवस्था को ऊपर ले जा सकता है

Sat, 10 Feb 2024 12:59 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देने के फैसले का स्वागत किया और कहा कि पीएम मोदी ने साबित कर दिया है कि एक गरीब का बेटा भी पीएम बनने पर देश की अर्थव्यवस्था को आगे ले जा सकता है।
विज्ञापन
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमेशा किसानों का ध्यान रखा है। चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देकर देश के करोड़ों अन्नदाताओं का सम्मान बढ़ाया है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि श्वेत पत्र यह सिद्ध करता है कि सिर्फ कैंब्रिज रिजर्व बैंक के गवर्नर ही देश की अर्थव्यवस्था को लेकर ऊपर नहीं ले जा सकते हैं बल्कि देश का गरीब बेटा जो प्रधानमंत्री के पद पर पहुंचता है वो भी देश की अर्थव्यवस्था को आगे ले जा सकता है। पीएम मोदी के नेतृत्व में देश की अर्थव्यवस्था आगे बढ़ी लेकिन कांग्रेस सरकार ने देश को लूटने का काम किया।

ये भी पढ़ें - यूपी के 12वें भारत रत्न बने चौधरी साहब, मूर्ति को हां करने में मुलायम सिंह ने दो मिनट भी न लगाए
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - भैंस चोरी का केस न लिखने पर पूरे थाने को किया था निलंबित; राजनीति को गांव की देहरी...


शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में ग्लोबल बिजनेस समिट में कहा कि भारत का समय आ गया है। विकास दर लगातार बढ़ रही है। दुनिया का भारत पर भरोसा बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि किसी भी देश की विकास यात्रा में ऐसा समय आता है, जब सभी परिस्थितयां उसके पक्ष में होती हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, यह वह समय है, जब विकास दर बढ़ रही है, राजकोषीय घाटा कम हो रहा है। निर्यात बढ़ रहा है, चालू खाता कम हो रहा है। उत्पादक निवेश रिकॉर्ड ऊंचाई पर है, मुद्रास्फीति नीचे है। अवसर व आय दोनों बढ़ रहे हैं और गरीबी कम हो रही है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि यही समय है, जब उपभोग व कॉरपोरेट लाभप्रदता दोनों बढ़ रहे हैं व बैंक एनपीए में रिकॉर्ड कमी आई है। उत्पादन और उत्पादकता बढ़ रही है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें