फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Big News: राजा भैया संग दिव्या मित्तल की फोटो, अदालत ने मुस्कान-साहिल को दोषी माना; भाजपा विधायक को धमकी

Wed, 30 Sep 2026 05:43 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ

सार

UP Big News: उत्तर प्रदेश में आज दिनभर राजनीति से लेकर प्रशासन, अपराध, विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और मौसम तक कई अहम घटनाएं सामने आईं। राज्य के अलग-अलग जिलों से जुड़ी कई बड़ी खबरें सुर्खियों में रहीं, जिनका सीधा असर आम जनता की जिंदगी पर पड़ता है। आइए एक ही खबर में पढ़ते हैं, उत्तर प्रदेश की आज की सबसे बड़ी और अहम खबरें।
विज्ञापन
UP Big News - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP Big News: हम आपके लिए उत्तर प्रदेश से जुड़ी दिनभर की सभी प्रमुख और अहम खबरों का संक्षिप्त, लेकिन प्रभावी सार लेकर आए हैं। हालांकि 'पूरी खबर पढ़े' पर क्लिक करके आप उस खबर को विस्तृत रूप में पढ़ सकते हैं। यहां प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक की घटनाओं के बारे में तथ्यात्मक और सटीक जानकारी आपको मिलेगी। राज्य में क्या बदला? कहां क्या हुआ? कौन-सी खबरें सुर्खियां बनीं? सब कुछ एक ही जगह पर पढ़ सकते हैं। आइए, आज की उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरों पर विस्तार से नजर डालते हैं।

विज्ञापन

divya mittal - फोटो : X: @DrBrijeshsinghJ

राजा भैया और दिव्या मित्तल की तस्वीर, एक पोस्ट ने बढ़ाई सियासी हलचल

उत्तर प्रदेश की राजनीति में पूर्व भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी दिव्या मित्तल के राजनीतिक सफर को लेकर चर्चाओं ने तेजी पकड़ ली है। प्रशासनिक सेवा से इस्तीफा देकर राजनीति में एंट्री करने वाली पूर्व आईएएस दिव्या मित्तल की कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया संग एक तस्वीर दिखी है। 

तस्वीर को जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के वरिष्ठ नेता डॉ. बृजेश सिंह राजावत ने एक्स पर साझा किया है। तस्वीर सामने आने के बाद दिव्या मित्तल के अगले राजनीतिक कदम को लेकर सियासी गलियारों में अटकलें शुरू हो गई हैं। हालांकि, दिव्या मित्तल पहले ही स्पष्ट कर चुकी हैं कि वह किसी राजनीतिक दल के साथ नहीं जाएंगी। पढ़ें पूरी खबर

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

अखिलेश बोले- हरे और लाल रंग मिलकर सपा का झंडा बन जाएंगे

अखिलेश यादव ने बुधवार को सपा कार्यालय में प्रेस वार्ता की। इस दौरान उन्होंने सीएम योगी पर तंज कसते हुए एक वीडियो दिखाया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जब हरे और लाल रंगे मिलेंगे तो वो सपा का झंडा बन जाएंगे। हरा रंग हरियाणी का और लाल रंग क्रांति का। दोनों मिलकर ये सत्ता बदल देंगे। ये सरकार किसानों के लिए कुछ नहीं कर रही है। किसानों से सिर्फ वोट लिए जाते हैं। पढ़ें पूरी खबर  

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

तीसरे प्रत्याशी को लेकर अखिलेश यादव ने नहीं खोले पत्ते

राज्यसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी के दोनों उम्मीदवारों ने बुधवार को नामांकन दाखिल कर दिया है। सपा ने इन चुनाव के लिए प्रो. राम गोपाल यादव और धनराज परिमल नथवानी को उम्मीदवार बनाया। वहीं, सपा का तीसरा उम्मीदवार कौन होगा? इस पर अभी सपा ने पत्ते नहीं खोले हैं।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीते दिनों दिए गए अपने एक बयान में कहा था कि राज्यसभा चुनाव के लिए सपा दो नहीं बल्कि तीन प्रत्याशी खड़ा करेगी। जबकि विधानसभा में सपा के पास सिर्फ दो ही प्रत्याशियों को जिताने की क्षमता है। ऐसे में दो नामांकन दाखिल होने के बाद तीसरे उम्मीदवार को लेकर कयास लगाए जाने लगे हैं। पढ़ें पूरी खबर

Rajya Sabha Elections - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

सपा से राम गोपाल और धनराज परिमल नाथवानी ने दाखिल किया नामांकन

राज्यसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने अपने दोनों उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। सपा ने प्रो. रामगोपाल यादव और धनराज परिमल नाथवानी को उम्मीदवार बनाया है। दोनों ही प्रत्याशियों ने बुधवार को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की मौजूदगी में नामांकन दाखिल किया। इस दौरान सपा के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

धनराज परिमल नथवानी भारत के एक प्रमुख कॉरपोरेट लीडर और खेल प्रशासक हैं। वह वर्तमान में रिलायंस इंडस्ट्रीज में ग्रुप प्रेसिडेंट के पद पर कार्यरत हैं और अंबानी परिवार के बेहद करीबी माने जाते हैं। उनके पिता परिमल नथवानी भी देश के जाने-माने उद्योगपति और राज्यसभा सांसद हैं। पढ़ें पूरी खबर

भाजपा विधायक को पोकिस्तान से मिली धमकी! - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

भाजपा विधायक को पाकिस्तान से मिली धमकी! आधी रात को मोबाइल पर आया कॉल

मथुरा के मांट विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं भाजपा प्रदेश महामंत्री राजेश चौधरी ने पाकिस्तानी नंबर से धमकी भरे फोन आने पर  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है। उन्होंने मामले में मुकदमा दर्ज कर अपने और परिवार की सुरक्षा की व्यवस्था कराने की मांग की है।

विधायक राजेश चौधरी ने बताया कि 28 सितंबर की रात 10:38 बजे उनके मोबाइल पर पाकिस्तान के नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने कथित तौर पर विधायक से कहा कि वे मुसलमानों के खिलाफ बोलना बंद कर दें। साथ ही धमकी दी कि वह पाकिस्तान से बोल रहा है और भारत में मौजूद उसके साथियों के माध्यम से विधायक का इंतजाम कर देगा।इसके बाद रात 2:17 बजे उसी पाकिस्तानी नंबर से दोबारा फोन आया। पढ़ें पूरी खबर

नीला ड्रम हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

सौरभ हत्याकांड: अदालत ने मुस्कान-साहिल को दोषी माना

मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में जिला अदालत ने बुधवार, 30 सितंबर को बड़ा फैसला सुनाते हुए मुस्कान रस्तौगी और साहिल शुक्ला को दोषी करार दिया। जिला जज अरविंद कुमार मिश्रा की अदालत ने दोनों को दोषी माना है। अब अदालत सजा के बिंदु पर सुनवाई करेगी और सजा का फैसला सुरक्षित रखा गया है। पढ़ें पूरी खबर

सीएम योगी आदित्यनाथ और पीएम मोदी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स/ANI

भाजपा ने चला ब्राह्मण दांव, साधे एक तीर से कई निशाने

भाजपा ने उत्तर प्रदेश की शिक्षक और स्नातक सीटों पर विधानपरिषद चुनाव के लिए प्रत्याशी चयन में जातीय गणित पर जोर दिया है। पार्टी ने 11 सीटों में से पांच पर ब्राह्मण चेहरों को उतारने का फैसले लिया है। इसमें सामाजिक प्रतिनिधित्व के साथ उस राजनीतिक बेचैनी को भी शांत करने की कवायद नजर आ रही है, जो यूजीसी के नए नियमों को लेकर सवर्ण समाज में दिखाई दे रही है।



भाजपा के लिए शिक्षक व स्नातक मतदाता वर्ग में यूजीसी का मुद्दा अहम है, क्योंकि यही वर्ग उच्च शिक्षा व विश्वविद्यालयों से सीधे जुड़ा है। इसके अलावा सवर्ण समाज सियासत में भी उपेक्षा पर लगातार आवाज उठा रहा है। यूजीसी के नए नियमों ने इस आवाज को और तल्ख कर दिया। इसे लेकर युवाओं में बहुत नाराजगी दिख रही है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

यूपी से मानसून विदा। - फोटो : अमर उजाला।

प्रदेश के दोनों संभागों से मिले मानसून की विदाई के संकेत

प्रदेश में अब मानसून की विदाई की आहट साफ नजर आने लगी है। मंगलवार को ज्यादातर जिलों में मौसम साफ रहा और धूप खिली। हालांकि, कुछ स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी हुई, लेकिन इसका असर ज्यादा देर नहीं रहा। धूप निकलने के साथ दिन के तापमान में बढ़ोतरी हुई और ज्यादातर जिलों में पारा सामान्य के आसपास पहुंच गया। ।

मौसम में बदलाव के साथ प्रदेश में धीमी पछुआ हवाएं चलने लगी हैं। पश्चिमी यूपी के सहारनपुर और गाजियाबाद में मंगलवार सुबह हल्के कोहरे की चादर भी नजर आई। इससे सुबह के समय हल्की ठंडक का अहसास हुआ। हालांकि दिन में धूप निकलने से मौसम सामान्य बना रहा। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें