करीब 16 साल पहले शहर के अलग-अलग इलाकों में 83 अपार्टमेंट अवैध रूप से बने मिले थे। एक जनहित याचिका पर सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने इन्हें ध्वस्त करने का आदेश दिया था। हालांकि अब तक इनसे जुड़े मामले पर कानूनी विवाद चल रहा है। इन अपार्टमेंटों को बनवाने के जिम्मेदार 48 इंजीनियरों की सूची कार्रवाई के लिए शासन को भेजी गई पर आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
नहीं मिल रही फाइल: एसए अपार्टमेंट का मामला सामने आने के बाद एलडीए में इस इमारत के मानचित्र से जुड़ी फाइल ही गुम है। एलडीए के अपर सचिव ज्ञानेंद्र वर्मा ने बताया कि जब वह मौके पर गए थे तो वहां पर सिर्फ मानचित्र का परमिट नंबर ही मिला। उसके आधार पर फाइल की तलाश की जा रही है। उसके मिलने के बाद ही अपार्टमेंट से जुड़ी और जानकारी सामने आ पाएगी।
जिम्मेदारों पर होगी कार्रवाई: एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार का कहना है कि 6 बारुदखाना की बिल्डिंग का पेंट हाउस तोड़ने के आदेश के खिलाफ बिल्डर की ओर से उच्च स्तर पर अपील की गई है। इस बारे में जोनल अफसर से रिपोर्ट मांगी गई है कि किस स्तर पर अपील लंबित है। इसका पता कर निस्तारण करवाकर अवैध निर्माण ध्वस्त कराया जाए। इस मामले में जिन अभियंताओं ने लापरवाही की है उन पर भी कार्रवाई होगी। इनका पता कराया जा रहा है।