फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Big News: योगी बोले-पुरानी सरकार नाक रगड़ती थी, अखिलेश का चुनावी दाव; विदा हुआ मानसून पर 37 जिले रह गए सूखे

Thu, 01 Oct 2026 05:34 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ

सार

UP Big News: उत्तर प्रदेश में आज दिनभर राजनीति से लेकर प्रशासन, अपराध, विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और मौसम तक कई अहम घटनाएं सामने आईं। राज्य के अलग-अलग जिलों से जुड़ी कई बड़ी खबरें सुर्खियों में रहीं, जिनका सीधा असर आम जनता की जिंदगी पर पड़ता है। आइए एक ही खबर में पढ़ते हैं, उत्तर प्रदेश की आज की सबसे बड़ी और अहम खबरें।

 
विज्ञापन
UP Big News - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP Big News: हम आपके लिए उत्तर प्रदेश से जुड़ी दिनभर की सभी प्रमुख और अहम खबरों का संक्षिप्त, लेकिन प्रभावी सार लेकर आए हैं। हालांकि 'पूरी खबर पढ़े' पर क्लिक करके आप उस खबर को विस्तृत रूप में पढ़ सकते हैं। यहां प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक की घटनाओं के बारे में तथ्यात्मक और सटीक जानकारी आपको मिलेगी। राज्य में क्या बदला? कहां क्या हुआ? कौन-सी खबरें सुर्खियां बनीं? सब कुछ एक ही जगह पर पढ़ सकते हैं। आइए, आज की उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरों पर विस्तार से नजर डालते हैं।

विज्ञापन



 

सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला

सीएम योगी बोले- सुरक्षा हटा दें तो कुछ लोगों को भीगी बिल्ली बन जाएंगे

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्ववर्ती सरकार की कानून-व्यवस्था पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि 2017 से पहले प्रदेश के हर जिले में दुर्दांत माफिया का बोलबाला था। समानांतर सरकारें चलती थीं। माफिया के सामने नाक रगड़ी जाती थी, घुटने टेके जाते थे और पुलिस मजबूर थी। राजनीतिक नेतृत्व की रीढ़ ही टेढ़ी हो तो वह कानून-व्यवस्था को सीधा कैसे कर सकता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बंद कमरे में बैठकर किसी के प्रति कोई भी टिप्पणी करना आसान है। कोई व्यक्ति कितना भी बड़ा क्यों न हो और उसे अपने पद का कितना भी गुरूर हो, सुरक्षा हटा दी जाए तो अराजकता के माहौल में उसे भीगी बिल्ली बनने में देर नहीं लगेगी। स्वस्थ चिंतन तभी संभव है, जब समाज में सुरक्षा का वातावरण हो। पढ़ें पूरी खबर

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

अखिलेश यादव बोले- गोरखपुर में पानी भरने की तस्वीर या वीडियो बनाने पर भी कार्रवाई की जा रही

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए गोरखपुर में जलभराव और कथित भ्रष्टाचार से जुड़े एक मामले का जिक्र किया। उन्होंने दावा किया कि भ्रष्टाचार का वीडियो बनाने वाले एक युवा पर गुंडा एक्ट लगा दिया गया। 

अखिलेश ने कहा कि गोरखपुर में पानी भरने की तस्वीर या वीडियो बनाने पर भी कार्रवाई की जा रही है, जबकि प्रदेश में लंबे समय से एक ही दल की सरकार है। अखिलेश यादव ने लोकतंत्र सेनानियों से मुलाकात कर उनका स्वागत और सम्मान किया। उन्होंने कहा कि सेनानियों ने अपने संघर्ष के अनुभव साझा किए और उन्हें कई सुझाव दिए। अखिलेश ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर लोकतंत्र सेनानियों की सम्मान राशि बढ़ाकर 51 हजार रुपये प्रतिमाह की जाएगी। पढ़ें पूरी खबर

agra murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

यूपी में पत्नी का कत्ल कर जला दी लाश, यमुना में बहा दीं अस्थियां, कई बार देखी थी दृश्यम मूवी

गाजियाबाद के नंदग्राम थाना क्षेत्र के वीवीआईपी मंगलम सोसायटी में रहने वाले वेटनरी सर्जन डॉ. शिवम कार्तिकेय भारद्वाज का शव बुधवार की दोपहर ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे किनारे खड़ी उनकी ब्रेजा कार में मिला। परिजनों ने 29 सितंबर को डॉ. शिवम की गुमशुदगी नंदग्राम थाने में दर्ज कराई थी। 24 घंटे की तलाश के बाद उनका शव कार के अंदर मिला।

शव पर कोई चोट के निशान नहीं मिले हैं। हाथ में कैनुला लगा था और एक सिरिंज मिली है। आशंका जताई जा रही है कि चिकित्सक ने पशुओं को दी जाने वाली दवा का अधिक मात्रा में प्रयोग कर लिया, जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पढ़ें पूरी खबर

meerut murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

मुस्कान और साहिल की सजा बनेगी नजीर

समाज को झकझोरने वाले सौरभ हत्याकांड के बाद मेरठ ही नहीं देश में प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या की कई वारदातें सामने आईं थीं। सौरभ की हत्यारोपी पत्नी मुस्कान रस्तोगी और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला को दोषी करार देते समय की गई अदालत की टिप्पणी समाज के लिए संदेश है। 

वहीं, सौरभ की मां रेनू और बबलू का भी कहना है कि इस केस का फैसला देश और समाज के लिए नजीर बनेगा। सौरभ के परिजनों का कहना है कि दोनों दोषियों को सजा-ए-मौत (फांसी) की सजा होनी चाहिए। पढ़ें पूरी खबर

देर रात तक धरने पर रहीं छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला।

लखनऊ विवि में खाने में कीड़ा निकलने पर आक्रोशित छात्राएं रात डेढ़ तक धरने पर, तीन हुईं बेहोश

लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्रावासों की मेस में भोजन की खराब गुणवत्ता के खिलाफ आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को कैलाश हॉस्टल की मेस में परोसे गए खाने में कीड़े निकलने की शिकायत लेकर बड़ी संख्या में छात्राएं शाम साढ़े पांच बजे कुलपति कार्यालय पहुंच गईं।  

कुलपति और कुलसचिव के न मिलने पर छात्राएं नारेबाजी करते हुए कार्यालय के बाहर धरना देने लगीं। देर रात 01:30 बजे तक प्रदर्शन जारी रहा। इस दौरान तीन छात्राएं बेहोश हो गईं। इसके बाद चीफ प्रोवोस्ट ने हॉस्टल में मेस बंद करने का आदेश जारी किया। पढ़ें पूरी खबर

यूपी से विदा हुआ मानसून। - फोटो : अमर उजाला।

बारिश ने तोड़ा दस साल का रिकॉर्ड, फिर भी 37 जिले रह गए सूखे

उत्तर प्रदेश में इस बार मानसून ने बारिश का दस साल का रिकार्ड तोड़ दिया। लेकिन प्रदेश में जिलेवार वर्षा का वितरण असमान रहा। एक जून से 30 सितंबर के दाैरान 802.9 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जो औसत से आठ प्रतिशत अधिक है।

इसके बावजूद 37 जिलों में औसत से कम बारिश हुई, जबकि 37 जिलों में औसत से अधिक वर्षा दर्ज की गई। आगरा में बारिश औसत के बराबर रही।यूपी के 20 में से 16 जिलों में बारिश की कमी 20 से 59 प्रतिशत रही, जबकि देवरिया, कुशीनगर, गाजियाबाद और शामली में कमी औसत के 60 प्रतिशत से भी अधिक रही। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

बृजभूषण शरण सिंह और अखिलेश यादव। - फोटो : अमर उजाला

बृजभूषण बोले- अखिलेश से मेरे व्यक्तिगत संबंध

यूपी में राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल के बीच भाजपा के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को लेकर अपने व्यक्तिगत संबंधों पर खुलकर बात की। अयोध्या पहुंचे बृजभूषण ने कहा कि अखिलेश यादव से उनके व्यक्तिगत संबंध हैं। उन्होंने कहा कि वह पहले उनकी पार्टी से सांसद रह चुके हैं और अखिलेश अच्छे व्यक्ति हैं। पढ़ें पूरी खबर 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें