UP Big News: हम आपके लिए उत्तर प्रदेश से जुड़ी दिनभर की सभी प्रमुख और अहम खबरों का संक्षिप्त, लेकिन प्रभावी सार लेकर आए हैं। हालांकि 'पूरी खबर पढ़े' पर क्लिक करके आप उस खबर को विस्तृत रूप में पढ़ सकते हैं। यहां प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक की घटनाओं के बारे में तथ्यात्मक और सटीक जानकारी आपको मिलेगी। राज्य में क्या बदला? कहां क्या हुआ? कौन-सी खबरें सुर्खियां बनीं? सब कुछ एक ही जगह पर पढ़ सकते हैं। आइए, आज की उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरों पर विस्तार से नजर डालते हैं।
लखनऊ में तेज बारिश।
- फोटो : अमर उजाला
राजधानी में रात से लगातार बारिश जारी
लखनऊ में शुक्रवार सुबह से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। आसमान में काले बादल छाए हुए हैं और शहर के कई इलाकों में बारिश हो रही है। गुरुवार से शुरू हुआ बारिश का सिलसिला शुक्रवार को भी जारी रहा। बारिश और ठंडी हवाओं के चलते तापमान में गिरावट आई है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली और मौसम सुहावना हो गया।
पढ़ें पूरी खबर
इंडिगो यात्री विमान
- फोटो : ANI
रांची में खराब मौसम से वाराणसी डायवर्ट हुए इंडिगो के दो विमान, अर्जुन मुंडा भी थे सवार
रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर शुक्रवार को खराब मौसम के कारण पुणे और दिल्ली से रांची जा रहे इंडिगो के दो विमानों को वाराणसी एयरपोर्ट डायवर्ट करना पड़ा। दोनों विमानों ने वाराणसी में सुरक्षित लैंडिंग की। इनमें झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री अर्जुन मुंडा भी सवार थे। मौसम अनुकूल होने के बाद एक विमान रांची के लिए रवाना हो गया।
पढ़ें पूरी खबर
अजय राय और अखिलेश यादव।
- फोटो : अमर उजाला
अखिलेश के पीडीए रथ पर अजय राय का पहला बयान
समाजवादी पार्टी के पीडीए रथ यात्रा अभियान को लेकर उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि चुनाव प्रचार के लिए कोई भी कहीं जा सकता है। कांग्रेस लगातार अपना काम कर रही है और जनता के सुख-दुख में मजबूती से खड़ी है।
अजय राय ने कहा कि बड़ी संख्या में लोग कांग्रेस से जुड़ रहे हैं। उन्होंने राहुल गांधी का जिक्र करते हुए कहा कि आज पूरा देश उनकी ओर देख रहा है और वह देश से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठा रहे हैं। देश की लड़ाई लड़ रहे हैं। कांग्रेस जनता के बीच रहकर अपना संगठनात्मक काम आगे बढ़ा रही है।
पढ़ें पूरी खबर
शंख एयरलाइंस के ऑफिस पर आयकर विभाग का सर्वे
- फोटो : अमर उजाला
शंख एयरलाइंस के ऑफिस पर आयकर विभाग का सर्वे, श्रवण विश्वकर्मा से पूछताछ
लखनऊ में गोमतीनगर विस्तार के वरदान खंड स्थित शंख एयरलाइंस के कार्यालय पर शुक्रवार को आयकर विभाग की टीम ने सर्वे शुरू किया। आयकर विभाग के कई अधिकारी एक साथ संख टावर पहुंचे और कंपनी के तीन मंजिला कार्यालय में जांच की जा रही है। सुरक्षा के मद्देनजर मौके पर पुलिसकर्मियों की तैनाती भी की गई है।
सूत्रों के अनुसार, आयकर विभाग की टीम कंपनी के मालिक श्रवण विश्वकर्मा से भी पूछताछ कर रही है। कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों से कंपनी के कारोबार और वित्तीय लेन-देन से संबंधित जानकारी ली जा रही है। टीम ने कर्मचारियों के मोबाइल फोन भी अपने कब्जे में लिए हैं और कार्यालय में मौजूद इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की जांच की जा रही है।
पढ़ें पूरी खबर
गृह मंत्री अमित शाह
- फोटो : अमर उजाला
गृह मंत्री अमित शाह बोले- यूपी में कट्टा उद्योग चरम पर था
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कभी अपराध की इंडस्ट्री चलती थी, शहर-शहर वाहन चोरी के कुटीर उद्योग लगते थे और अवैध कट्टे बनाए जाते थे, लेकिन आज उसी उत्तर प्रदेश में कट्टा उद्योग की जगह डिफेंस कॉरिडोर, वाहन चोरी की जगह वाहन निर्माण और चेन स्नैचिंग की जगह मेडिकल डिवाइस पार्क बन रहा है।
यह परिवर्तन डबल इंजन की सरकार में आया है और उत्तर प्रदेश देश-दुनिया के निवेश का प्रमुख केंद्र बन रहा है। केंद्रीय गृह मंत्री गुरुवार को ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो मार्ट में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) के चौथे संस्करण के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे।
पढ़ें पूरी खबर
वाराणसी में सीएम योगी आदित्यनाथ
- फोटो : अमर उजाला
प्रदेश में 4030 आंबेडकर प्रतिमा स्थलों का होगा विकास
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने सामाजिक समरसता और महान राष्ट्रीय विभूतियों के सम्मान से जुड़े सार्वजनिक स्थलों के संरक्षण और विकास की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। प्रदेश में डॉ. बीआर आंबेडकर मूर्ति स्थल विकास योजना के तहत सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में स्थापित आंबेडकर प्रतिमा स्थलों का विकास और सौंदर्यीकरण कराया जाएगा। योजना के प्रथम चरण में 403 विधानसभा क्षेत्रों में 10-10, यानी कुल 4,030 प्रतिमा स्थलों को विकसित किया जाएगा।
पढ़ें पूरी खबर
प्रेमी युगल से मारपीट और बदसलूकी
- फोटो : अमर उजाला
बदायूं में भी बिहार जैसी घटना, जंगल में प्रेमी युगल पकड़ा, अश्लील वीडियो व फोटो खींचे
बिहार के जमुई में नाबालिग लड़के-लड़की से अभद्रता के बाद बदायूं जिले के उघैती थना क्षेत्र के सिद्ध बरोलिया मंदिर के जंगल में प्रेमी युगल को कुछ युवकों ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया। आरोप है कि युवकों ने प्रेमीयुगल के साथ मारपीट कर लूटपाट की। युवती की अश्लील वीडियो बनाई। गोद में उठाकर अश्लील फोटो खींचने की भी चर्चा सामने आई है।
पढ़ें पूरी खबर