बारिश के बीच कार जाती हुई।
- फोटो : अमर उजाला
मौसम विभाग ने शुक्रवार को तेज हवाओं के साथ बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान हवा की रफ्तार करीब 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। शुक्रवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
बारिश के बीच सेल्फी लेतीं लड़कियां।
- फोटो : अमर उजाला
मौसम विभाग के मुताबिक, अगले दो दिनों तक लखनऊ में मध्यम से तेज बारिश का दौर जारी रह सकता है। 27 सितंबर तक तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इसके बाद मौसम में सुधार होने और आसमान साफ होने की उम्मीद है।
बारिश के बीच छाता लेकर जाती महिला।
- फोटो : अमर उजाला
लखनऊ में गुरुवार सुबह साढ़े आठ बजे से शुक्रवार सुबह साढ़े आठ बजे तक 10.5 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। इस अवधि में सामान्य बारिश का औसत 4.6 मिलीमीटर है। वहीं, 1 जून से 25 सितंबर तक मानसून सीजन में लखनऊ में कुल 676.7 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है, जबकि सामान्य औसत 670.9 मिलीमीटर है। यानी अब तक करीब एक फीसदी अधिक बारिश हुई है।
ई-रिक्शे वाला पॉलिथिन लगाकर जाता हुआ।
- फोटो : अमर उजाला
गुरुवार को शहर का अधिकतम तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 3.6 डिग्री कम था। न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, अगले दो से तीन दिनों में तापमान में 3 से 5 डिग्री तक और गिरावट हो सकती है। इससे लखनऊ में ठंडक बढ़ेगी और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।