फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी विधानसभा चुनाव : जिलों में तीन साल से जमे अफसर हटाए जाएंगे, निर्वाचन आयोग ने दिशा निर्देश जारी किए

Thu, 14 Oct 2021 08:56 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

गृह जिले में तैनात अफसरों का भी तबादला किया जाएगा। भारत निर्वाचन आयोग ने अफसरों के तबादले के लिए दिशानिर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन
यूपी चुनाव 2022 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगामी विधानसभा चुनाव में आदर्श आचार संहिता का पालन कराने के लिए चुनाव प्रक्रिया से जुड़े उन तमाम अफसरों का तबादला किया जाएगा जिन्हें 31 मई 2022 को एक जिले में तैनात हुए तीन साल पूरे हो जाएंगे। गृह जिले में तैनात अफसरों का भी तबादला किया जाएगा। भारत निर्वाचन आयोग ने अफसरों के तबादले के लिए दिशानिर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन


मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय शुक्ला ने बताया कि विधानसभा चुनाव निष्पक्ष कराने और चुनाव में आदर्श आचार संहिता का पालन कराने के लिए चुनाव प्रक्रिया से जुड़े उन सभी अफसरों का तबादला किया जाएगा जो गृह जिले में तैनात हैं। उन्होंने बताया कि बीते चार साल में से तीन साल तक एक ही जिले में तैनात अफसरों का भी स्थानांतरण किया जाएगा। 3 साल की गणना करने के लिए आयोग ने 31 मई 2022 की कटऑफ डेट निर्धारित की है। आयोग के दिशानिर्देश के तहत प्रदेश में आगामी दिनों में बड़ी संख्या में आईएएस, पीसीएस, आईपीएस और पीपीएस अधिकारियों के तबादले किए जाएंगे। 
विज्ञापन


14 मई 2022 तक है विधानसभा का कार्यकाल
भारत निर्वाचन आयोग ने स्पष्ट किया है कि उत्तर प्रदेश विधानसभा का कार्यकाल 14 मई 2022 तक है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें