ओवरलोड वाहनों से वसूली के मामले में परिवहन विभाग के अफसरों की सुस्ती पर लगातार सवाल उठते रहे हैं। 48 दिन बाद कार्रवाई को लेकर विभागीय अफसरों में हलचल है।
पीटीओ व सिपाही हो चुके हैं निलंबित को परिवहन आयुक्त
परिवहन आयुक्त किंजल सिंह ने एसटीएफ जांच को देखते हुए लखनऊ के पीटीओ मनोज कुमार, रायबरेली की रेहाना बानो व फतेहपुर के अखिलेश चतुर्वेदी को बीते 29 नवंबर को निलंबित कर दिया था। सभी कार्यालय से संबद्ध किया गया था। ऐसे ही लखनऊ के प्रवर्तन पर्यवेक्षक अनुज, उन्नाव के प्रवर्तन पर्यवेक्षक इंद्रजीत सिंह, उन्नाव के ही प्रवर्तन सिपाही रणजीत कुमार व प्रदीप सिंह और रायबरेली के प्रवर्तन चालक नौशाद को भी निलंबित किया जा चुका है।