सीतापुर थाना कोतवाली नगर में शुक्रवार देर शाम पुलिस की दो इनामी बदमाशों के साथ मुठभेड़ हो गई। दोनों बदमाश 25-25 हजार रुपये के इनामी हैं।
विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र में एसओजी व थाना कोतवाली नगर की संयुक्त पुलिस टीम की बिजोरा गांव पुल गंगाधर कालोनी के पास बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के बाद दोनों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 35,000 रुपये नगद, 2 अदद तंमचा, 08 अदद जिंदा और खोखा कारतूस, एक मारूति इको वैन बरामद हुई है।
एसपी चक्रेश मिश्र ने बताया कि अभियुक्त कमलेश उर्फ कल्लू पर थाना इमलिया सुल्तानपुर, कमलापुर, थानगांव, सदरपुर, संदना व रेउसा में विभिन्न चोरी के मुकदमें दर्ज हैं। उस पर करीब तीन दर्जन अभियोग पंजीकृत हैं।